Home पशुपालन UP: दिवाली पर गौशालाओं के लिए योगी सरकार ने दिए खास आदेश, सांसद, मंत्री-विधायक करेंगे ये काम
पशुपालन

UP: दिवाली पर गौशालाओं के लिए योगी सरकार ने दिए खास आदेश, सांसद, मंत्री-विधायक करेंगे ये काम

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. इस बार उत्तर प्रदेश में इस बार गोवर्धन पूजा खास रहेगी. दरअसल, इसे खास बनाए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने एक आदेश जारी किया है. जिसके तहत गौशालाओं में गोपूजन के दौरान माननीय भी मौजूद रहेंगे. गोवर्धन इसके लिए बकायदा तौर पर तैयारी करने का आदेश जारी किया गया है. पूजा से पहले गायों का आश्रय चमकता हुआ नजर आएगा. जो भी छोटी—बड़ी खामियां हैं, उसे तुरंत ही दूर किया जाएगा. वहीं रोड पर घूम रहे बेसहारा जानवरों को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा. ताकि उनकी वजह से त्योहारों के मौके पर किसी को कोई परेशानी न आए.

गौरतलब है कि प्रदेश में गोवर्धन पूजा, दीपावली और भाई दूज त्योहारों को बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है. योगी सरकार ने इस बार ये फैसला किया है कि खासतौर पर गोवर्धन पूजा के अवसर पर गो आश्रय स्थलों व केन्द्रों में गोपूजन में चार चांद लगा दिया जाए. इसके लिए गो आश्रय स्थलों में उक्त त्योहारों को धूम-धाम से समारोह की तरह मनाये जाने का आदेश दिया है.

मंत्री, सांसद और विधायक बुलाए जाएंगे
आदेश में कहा गया है कि अस्थायी गो आश्रय स्थलों, गोसंरक्षण केन्द्रों, कान्हा गौशाला और कांजी हाउस जहां निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं, इन स्थलों पर साफ सफाई की कायदे से व्यवस्था की जाए. कहीं भी गंदगी न रहे. गौशालाओं में रोशनी और साफ पेय जल की व्यवस्था होनी चाहिए. साथ ही गायों के भरण-पोषण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. गौशालाओं में गोवर्धन पूजा के अवसर पर समारोह जैसा नजारा दिखना चाहिए. इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाने का आदेश जाारी किया गया है. आदेश में कहा गया है कि तमाम जनप्रतिनिधियों, सांसद, विधायक, मंत्री को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए.

गोबर से बने दीयों के प्रचार करने का आदेश
आदेश में कहा गया है कि पुलिस प्रशासन द्वारा गो आश्रय स्थलों की पेट्रोलिंग बीट के कर्मचारियों द्वारा सुनिश्चित करायी जाय. सभी निराश्रित गोवंशों को गो आश्रय स्थलों/केन्द्रों में संरक्षित किया जाय जिससे निराश्रित गोवंश राष्ट्रीय/राजकीय राजमार्गों, बाजारों आदि में घूमते हुए न पाए जाएं. दीपावली के मद्दनेजर बाजार और मंडी के पास निकट नगरीय क्षेत्रों में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए. वहीं गाय के गोबर से बने दीपों, मूर्तियों आदि के उपयोग हेतु जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए. वहीं इन उत्पादों के बिक्री के लिए बाजारों में उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. आगामी त्यौहारों के मद्देनजर नगर आयुक्त एवं अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों द्वारा विशेष सतर्कता बरती जाए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Lumpy Skin Disease: पशु से लंपी बीमारी को दूर कर देंगी ये जड़ी-बूटियां, कुछ दिनों में मिलेगा आराम

नई दिल्ली. एलएसडी यानि लंपी स्किन डिजीज (Lumply Skin Disease) एक विषाणु...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: लंपी स्किन डिजीज में गाय-भैंस का खुद न करें उपचार, पशु चिकित्सक से लें सलाह

नई दिल्ली. लंपी स्किन डिजीज गाय-भैंस के लिए बड़ा खतरा है. वहीं...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: पशुपालन में फेल नहीं होना चाहते हैं तो पहले सीख लें बारीकियां

नई दिल्ली. पशुपालन का काम अच्छा है और इससे किसानों की इनकम...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: पशुओं की सेवा के साथ कॅरियर बनाने का मौका देता है ये डिप्लोमा

नई दिल्ली. पशुपालन का काम तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए पशुपालन...