Home सरकारी स्की‍म Scheme: बिहार सरकार ने छात्रों के लिए शुरू की शानदार योजना, आर्थिक मदद के साथ मिलेगा अनुभव
सरकारी स्की‍म

Scheme: बिहार सरकार ने छात्रों के लिए शुरू की शानदार योजना, आर्थिक मदद के साथ मिलेगा अनुभव

नई दिल्ली. बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज सामने आई है. बिहार के युवाओं का कौशल विकास निखारकर अवसर देने के लिए राज्य सरकार की तरफ से एक योजना की शुरुआत की गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में युवाओं को शिक्षा के बाद इंटर्नशिप और आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की शुरुआत की गई है. अफसरों ने बताया कि ये योजना युवाओं को सरकारी संस्थानों और अन्य सेक्टर में इंटर्नशिप के माध्यम से प्रैक्टिकल अनुभव दिलाने के लिए शुरू की गई है. ताकि युवाओं के पास जब मार्कशीट हो तो साथ में अनुभव भी.

इससे युवाओं को रोजगार मिलने में आसानी हो जाएगी. योजना के माध्यम से 12वीं पास आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवा 3 महीने से लेकर 12 महीने तक की विभिन्न विभागों और संस्थानों में इंटर्नशिप कर सकते हैं. जिसका फायदा उन्हें मिलेगा.

योजना की हर एक जानकारी यहां पढ़ें
जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए.

इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को राज्य सरकार द्वारा हर महीने 4000 से 6000 रुपए आर्थिक मदद दी जाएगी.

वहीं कोई भी छात्र यदि जिले के बाहर इंटर्नशिप करता है तो उसे 2000 रुपए अतिरिक्त आर्थिक मदद सरकार की तरफ से दी जाएगी.

इसके अलावा कोई छात्र यदि राज्य के बाहर इंटर्नशिप करता है तो उसे 5000 रुपए अतिरिक्त आर्थिक सहायता सरकार देगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये भुगतान डीबीटी के माध्यम से फायदा पाने वाले छात्रों के खाते में भेजा जाएगा.

इस योजना के संबंध में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए 18002965656 पर कॉल कर सकते हैं.

निष्कर्ष
असल में बिहार सरकार युवाओं को राज्य में ही रोजगार देने की कोशिश कर रही है. ताकि बिहार के युवाओं को दूसरी जगह पर रोजगार करने के लिए न जाना पड़े और उनकी क्षमता का इस्तेमाल राज्य में हो सके. इसी के मद्देनजर इस योजना की शुरुआत की गई है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries News: मछली पालन में नुकसान होने पर एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद करती है सरकार

नई दिल्ली. जैसे-जैसे जलीय कृषि का विस्तार नए फार्मों के माध्यम से...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...