Home पशुपालन CIRG: ऑल इंडिया रेडियो पर लगेगी बकरी पालन की पाठशाला, पशुपालकों को ये होगा लाभ
पशुपालन

CIRG: ऑल इंडिया रेडियो पर लगेगी बकरी पालन की पाठशाला, पशुपालकों को ये होगा लाभ

All India Radio, CIRG, Goat Rearing Goat Radio Pathshala. livestockanimalnews
बकरी पालन की पाठशाला के लिए अनुबंध करते सीआईआरजी और एआईआर के अधिकारी.

मथुरा.बकरी पालकों को जल्द ही फरह के मकदूम स्थित केंद्रीय बुकरी अनुसंधान केंद्र मथुरा यानी (सीआईआरजी) खुशखबरी देने जा रहा है.
सीआईआरजी ने बकरी पालन रेडियो पाठशाला के लिए ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए. चार प्रमुख रेडियो स्टेशनों-मथुरा, झाँसी, वाराणसी और नजीबाबाद से 10 व्याख्यानों का एक कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा. यह कार्यक्रम राज्य भर में बड़ी संख्या में बकरी पालकों को कवर करेगा. इन कार्यक्रमों के माध्यम से बकरी पालकों को गोट फार्मिंग की जानकारी मुहैया कराई जाएगी.

बकरी पालन कैसे करें.
बकरी पालते वक्त क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए.
बकरी पालन के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
बकरी को बीमारी से बचाने के लिए क्या-क्या करना चाहिए.
कम खर्चे में कैसे बकरी पालन कर सकता है किसान.
किसान के लिए बकरी भी बन सकता है आय का संसाधन
किस नस्ल की बकरी का पालन करने से होगा फायदा.
बकरी को बेचने के लिए कहां हैं मार्केट.

इन चार स्टेशनों से होगा प्रसारण
सीआईआरजी के अधिकारियों के अनुसार आल इंडिया रेडियो से अनुबंध होने से बकरी पालकों को बहुत लाभ होने जा रहा है.पहले चरण में देश के चार स्टेशनों पर इसका प्रसारण किया जाएगा. पहले चरण में इन्हें चार प्रमुख रेडियो स्टेशनों-मथुरा, झाँसी, वाराणसी और नजीबाबाद से 10 व्याख्यानों का एक कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...