Home पशुपालन Animal Husbandry: हेलिकॉप्टर से पकड़ी जाएगी नीलगाय, इस राज्य की सरकार ने बनाया है प्लान
पशुपालन

Animal Husbandry: हेलिकॉप्टर से पकड़ी जाएगी नीलगाय, इस राज्य की सरकार ने बनाया है प्लान

stray animal
नील गाय की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. नीलगाय का आतंक पूरे देश में है. बहुत से राज्यों में कुछ ज्यादा है. उसी में से एक मध्य प्रदेश भी है. जहां पर बड़ी संख्या में नीलगाय है और इससे न सिर्फ किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. बल्कि कई बार एक्सीडेंट भी हो रहा है. नीलगाय के आतंक को पूरी तरह से खत्म करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक अहम फैसला किया है. यह यूं कहें कि बड़ा कदम उठाया है. ताकि कई जिलों में फैले आतंक को खत्म किया जा सके और किसानों को भी राहत दी जा सके.

मध्य प्रदेश सरकार ने इसके लिए विदेशी टीम बुलाकर नीलगायों को पड़कर दूसरे क्षेत्रों में छोड़ने का प्लान बनाया है. बताते चलें कि मध्य प्रदेश में 30 से 35 जिले ऐसे हैं, जिसमें नीलगाय किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं. यहां हालात ऐसे हैं कि झुंड में नीलगाय फसलों पर हमला कर देती हैं और किसानों की फसल खराब कर देती हैं. खास करके उज्जैन, इंदौर और निमाड़ क्षेत्र में कई ऐसे जिले हैं जहां नीलगायों का भारी आतंक बताया जा रहा है.

अफ्रीका से आएगी टीम
इसके अलावा छिंदवाड़ा, रायसेन, टीकमगढ़, छतरपुर, नरसिंहपुर के आसपास के इलाके भी नीलगायों की समस्या से जूझ रहे हैं. यही वजह है कि मध्य प्रदेश सरकार और विभाग ने नील गायों को पकड़ने के लिए अफ्रीकी विशेषज्ञों को बुलाने की तैयारी कर ली है. इन सभी क्षेत्रों से नीलगायों को अफ्रीकी विशेषज्ञों की मदद से पकड़ा जाएगा और तेंदुए के नए घर गांधी सागर अभयारण्य के वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा. सरकार की ओर से कहा गया है कि जिससे पर्यावरण की रक्षा भी होगी और संतुलन बनाने में मदद मिलेगी.

हेलिकॉप्टर से पकड़ेंगे नीलगाय
बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के तहत अफ्रीकी विशेषज्ञ हेलिकॉप्टर की मदद से नीलगाय को पिंजरे में कैद करेंगे. यह अभियान पूरे मध्य प्रदेश में चलाया जाएगा. इससे पहले जूलॉजी बोर्ड की बैठक में भी मामला उठ चुका है. अब सरकार ने अफ्रीकी विशेषज्ञों को मध्य प्रदेश बुलाया है और नीलगायों को रोकने और पकड़ने के लिए योजना बनाई है. इसके तहत नीलगायों की आंखों को ढककर इन क्षेत्रों से आरक्षित क्षेत्र में भेजा जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...