Home पशुपालन NDDB चेयरमैन ने पंजाब के पशुपालकों को गोबर से बायोगैस और जैविक खाद बनाने की दी सलाह
पशुपालन

NDDB चेयरमैन ने पंजाब के पशुपालकों को गोबर से बायोगैस और जैविक खाद बनाने की दी सलाह

NDDB
बैठक में मौजूद पंजाब के किसान और एनडीडीबी के अधिकारी.

नई दिल्ली. पशुपालक यदि गोबर से बायोगैस और जैविक खाद बनाने लगें तो उन्हें इसका बहुत फायदा होगा. हालांकि अधिकतर पशुपालकों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है. अमृतसर मिल्क यूनियन के निदेशक मंडल ने उपाध्यक्ष भूपिंदर सिंह और महाप्रबंधक हरमिंदर सिंह सिंधु के नेतृत्व में जब पंजाब के पशुपालकों ने एनडीडीबी आनंद में अपने बोर्ड ओरिएंटेशन कार्यक्रम के हिस्से के रूप में जब एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश सी शाह से मुलाकात की तो उन्होंने गोबर का इस्तेमाल करके बायोगैस और जैविक खाद बनाने के बारे में अहम जानकारी दी.

जहां इस चर्चा के दौरान, दुग्ध संघ ने प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, ढांचागत विकास के क्षेत्रों में एनडीडीबी के समर्थन और मार्गदर्शन की मांग की तो वहीं एनडीडीबी अध्यक्ष ने दुग्ध संघ को आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया. वहीं डॉ. शाह ने मवेशियों के गोबर से बायोगैस और जैविक खाद उत्पादन की क्षमता पर प्रकाश डालते हुए टीम को कुशल खाद प्रबंधन मॉडल के बारे में विस्तार से भी समझाया. उन्होंने बताया कि यह मॉडल न केवल कचरे का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करता है बल्कि डेयरी किसानों के लिए अतिरिक्त आय भी पैदा करता है और उनकी आजीविका को बेहतर बनाने में मदद करता है.

क्या है बायोगैस
बताते चलें कि पशुओं के गोबार से बायोगैस (मीथेन या गोबर गैस) मवेशियों के उत्सर्जन पदार्थों को कम ताप पर डाइजेस्टर में चलाकर माइक्रोब उत्पन्न करके हासिल की जाती है. इस प्रोसेस को पूरा करने पर जो जैव गैस हासिल होती है उसमें 75 प्रतिशत मेथेन गैस होती है, जो बिना धुआं उत्पन्न किए जलती है. जबकि ये लकड़ी, चारकोल तथा कोयले के विपरीत जलने के पश्चात राख जैसे कोई उपशिष्ट भी नहीं छोड़ती है.

जैविक खाद
कृषि विशेषज्ञ कहते हैं कि खाद बनाने के लिए 10 किलो गोबर, 10 लीटर गोमूत्र, एक किलो चोकर, एक किलो गुड़ मिलाकर मिश्रण तैयार किया जाता है. एक्सपर्ट के मुताबिक इस सारी सामग्रियों को आप हाथ से ​भी मिला सकते हैं. या फिर किसी लकड़ी के डंडे वगैरह की मदद मिलाया जा सकता है. हालांकि अच्छी तरह से मिलाना जरूरी होता है. मिश्रण ठीक से बन जाए तो फिर इसमें एक से दो लीटर पानी और डाल दें. इसके बाद इसे 20 दिनों ताक ढांककर रखना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...