Home डेयरी NDDB ने केन्या में बताया दूध और उत्पादों के प्रोडेक्शन में कैसे होगा सुरक्षित पानी का उपयोग
डेयरी

NDDB ने केन्या में बताया दूध और उत्पादों के प्रोडेक्शन में कैसे होगा सुरक्षित पानी का उपयोग

NDDB, International Dairy Federation, Kenya Dairy Board
केन्या में भाग लेता भारत का प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली. एनडीडीबी के उप महाप्रबंधक आदित्य जैन ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए नैरोबी, केन्या में खाद्य स्वच्छता पर कोडेक्स समिति (#CCFH54) के 54वें सत्र में भाग लिया. सत्र में ‘दूध और दूध उत्पादों के उत्पादन और प्रसंस्करण के लिए पानी के सुरक्षित उपयोग और पुन: उपयोग पर मार्गदर्शन’ और भोजन के लिए पारंपरिक बाजारों में खाद्य स्वच्छता नियंत्रण उपायों के लिए दिशानिर्देशों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. उन्होंने दस्तावेज़ तैयार करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेयरी फेडरेशन की ऑरेली डुबोइस के साथ मिलकर काम किया.

सत्र के दौरान एनडीडीबी के उप महाप्रबंधक आदित्य जैन ने खाद्य सुरक्षा के लिए अमेरिकी अवर सचिव डॉ. एमिलियो एस्टेबन, केन्या डेयरी बोर्ड (केडीबी) की अध्यक्ष मार्गरेट रगुट किबोगी और केन्या ब्यूरो की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री एस्थर नजेरी नगारी के साथ चर्चा की. उन्होंने डेयरी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा और नियामक ढांचे के विभिन्न पहलुओं का पता लगाया. आदित्य जैन को एनडीडीबी और केडीबी के बीच चल रही साझेदारी के हिस्से के रूप में केडीबी और उनकी उन्नत प्रयोगशाला का दौरा किया.

उत्पादों की गुणवत्ता पर हुई चर्चा
सेमिनार में डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता आश्वासन और सुरक्षा पर भी चर्चा की गई. इसमें विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों को रेखांकित किया. सेमिनार में दूध की गुणवत्ता को बनाए रखने के साथ ही मिलावट का पता लगाने के लिए इजाद की गई तकनीकी के बारे में भी बताया गयात्र वक्ताओं ने डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रजंटेशन दिया. आदित्य जैन ने बताया कि जब तक दूध की गुणवत्ता को नहीं बनाए रखा जाता तब तक वो लोगों के पीने के योग्य नहीं. इसलिए हमें दूध की क्वलिटी पर खास तौर पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मेरी बात पर बाकी देशों के प्रतिनिधियों ने भी सहमति जताई.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व केंद्रीय मत्स्यपालन,...

डेयरी

NDDB: बायोप्सी किए गए IVF भ्रूणों से देश के पहले बछड़ों का हुआ जन्म

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVEP-ET सुविधा ने,...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...