Home डेयरी Dairy: गाय-भैंस दूध निकालते वक्त क्यों मारती हैं लात, आइए यहां जानते हैं
डेयरी

Dairy: गाय-भैंस दूध निकालते वक्त क्यों मारती हैं लात, आइए यहां जानते हैं

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. गया या फिर भैंस पालन करने वाले पशुपालकों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसमें सबसे मुख्य समस्या यह है कि गाय और भैंस का दूध जब दूहा जाता है तो उस समय उनका लात मारना. पशु के इस व्यवहार के कारण कई बार दूध की पूरी-पूरी बाल्टी गिर जाती है और इसके चलते पशुपालक को आर्थिक नुकसान होता है. कई बार पशु की लात मारने की वजह से पशुपालक को भी चोट लगती है और गुस्से में आकर पशुपालक उसे मारने-पीटने लग जाते हैं और इसका फायदा कुछ नहीं निकलता है.

जबकि कई बार तो पशुपालक के इस व्यवहार के कारण पशु और ज्यादा चिड़चिड़ा हो जाता है और फिर और ज्यादा लात मारने लगता है ताकि पशुपालक उसके करीब न आए. पशु किस वजह से लात मारता है. ये जानना बहुत अहम है. अक्सर पशु अधिक चिड़चिड़ा हो जाने की वजह से दूध कम देने लगता है. गाय व भैंस की यह समस्या लगभग हर पशुपालक ही झेलनी पड़ती है. इसलिए पशुपालक को पता होना चाहिए कि गाय और भैंस के लात मारने की क्या वजह है. दूध देते वक्त वक्त गाय और भैंस लात क्यों मारती है आई आपको इन 6 पॉइंट्स में समझाते हैं.

  1. गाय या फिर भैंस अगर लंबे समय के बाद हीट में आई है या गर्भाधान किया गया है तो इससे चि​ड़चिड़ापन हो जाता है. इसके चलते पशु लात मारने लगते हैं ऐसा अक्सर ही होता है.
  2. अगर गाय को किसी तरह की बीमारी हो जाए तो भी वह लात मारती है. इतना ही नहीं अगर गाय के थानों में दर्द हो तो भी वह लात मारने लगती है.
  3. कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि पशु किसी विशेष व्यक्ति से चिढ़ता है. इसकी वजह से दूध दुहने नहीं देता है और बार-बार लात मारने लगता है. इसलिए उसे व्यक्ति को दूध नहीं धोना चाहिए.
  4. गर्भधारण के बाद के दौरान पशु के शरीर में कई बदलाव आते हैं. इस बदलाव के कारण पशु अजीब से महसूस करते हैं. जिस वजह से पशु दूध दुहते समय लात मारने लग जाते हैं. यह नेचुरल प्रक्रिया है.
  5. अगर पशु को सही वक्त से चारा न दिया जाए और वह शारीरिकों से कमजोर हो जाए तो भी दूध देते समय लात मारते हैं. इसलिए जरूरी है कि पशु को वक्त से चारा दिया जाए और उनका ख्याल किया रखा जाए.
  6. कई बार गाय और भैंस की तबीयत खराब हो जाती है. जिसकी वजह से उन्हें अंदर से अच्छा महसूस नहीं होता है. जिस वजह से उन्हें दर्द होता है. वो अच्छा महसूस नहीं करते हैं. फिर वह लात चलाते हैं अगर उन्हें दर्द में आराम मिल जाए तो ऐसा नहीं करेंगे.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...