Home पशुपालन Jersey Cow: ये है जर्सी गाय को गाभ‍िन कराने का सही वक्त, पढ़ें डिटेल
पशुपालन

Jersey Cow: ये है जर्सी गाय को गाभ‍िन कराने का सही वक्त, पढ़ें डिटेल

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. जर्सी गाय को किसान इस वजह से पलते हैं कि वह ज्यादा दूध देने की क्षमता रखती है. डेयरी उद्योग के लिए जर्सी गाय बहुत ही शानदार नस्ल मानी जाती है. दरअसल एक ब्यात में 4000 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखने वाली यह गाय किसानों को बहुत फायदा पहुंचती है. डेयरी व्यवसाय में जर्सी गाय को बहुत ही अच्छी नस्ल माना जाता है. जिस तरह से अन्य गायों की देखभाल करने की जरूरत होती है. इस तरह से जर्सी गाय की भी देखभाल की जरूरत होती है .

डेयरी किसानों को यह पता होना चाहिए कि जर्सी गाय को कितना चारा पानी देना चाहिए. पिछले कुछ आर्टिकल में हमने इस पर बात की है. वहीं आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि जर्सी नस्ल की गाय को गाभिन करने का सही समय और तरीका क्या है. अगर पशुपालक इस तरीके और समय को अपनाते हैं तो उन्हें खूब फायदा होगा.

18 से 24 घंटे जब बीत जाएं
जर्सी नस्ल की गाय को गाभिन करने का सबसे सही समय तब होता है, जब गाय को हीट में आए हुए 18 से 24 घंटे बीत चुके हों. इस दौरान गाय गाभिन होने की सबसे सही अवस्था में होती है. इसके अलावा जर्सी गाय को गाभिन करने के लिए आप किसी क्रॉस या जर्सी बुल का भी उपयोग कर सकते हैं. अगर आपके आस पास बुल नहीं है तो आप एआई (AI) कृत्रिम गर्भाधान करवा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि कृत्रिम गर्भाधान केवल किसी प्रशिक्षित व्यक्ति से ही करवाएं.

यहां पढ़ें कुछ अहम बातें
जर्सी गाय के प्रसव से दो महीने पहले उसका दूध निकालना बंद कर देना चाहिए.
जर्सी गाय को गाभिन अवस्था के अंतिम चरण में सभी विटामिन और मिनरल्स देने चाहिए.
प्रसव के कुछ सप्ताह पहले ही जर्सी गाय को दूसरी गाय से दूर बांध देना चाहिए.
प्रसव के समय जर्सी गाय के आस – पास खड़ा नहीं होना चाहिए.
जर्सी नस्ल के प्रसव में 4 से 5 घंटे का समय लग सकता है, ऐसे में धैर्य से काम लेना चाहिए.
प्रसव के समय बछड़े को जबरदस्ती बाहर नहीं निकालना चाहिए.
प्रसव के बाद गाय की जेर जबरदस्ती बाहर नहीं खींचना चाहिए.

जर्सी गाय के लिए उचित स्थान कौन सा है
जर्सी नस्ल की गाय एक विदेशी गाय है जो मुख्य रूप से यूके के जर्सी द्वीप पर पाई गई थी. ऐसे में बात करें यहां के वातावरण या तापमान की तो यहां 4 डिग्री से लेकर 25 डिग्री तक ही पारा जाता है. यानी कि ये स्थान थोड़े ठंडे इलाके में आता है. ऐसे में जर्सी गाय के रहने के लिए एक ऐसा स्थान होना चाहिए जहां गर्मी अधिक न पड़ती हो. वहीं अगर आप इन्हें गर्म तापमान वाली जगह पर पालना चाहते हैं तो इनके लिए रहने का इंतजाम ऐसा होना चाहिए, जिसमें इन्हें गर्मी अधिक न लगे, वरना इनकी उत्पादकता घट सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

biogas plant
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: यूपी में गोबर गैस प्लांटों को बढ़ावा देगी सरकार, किसानों की बढ़ेगी इनकम

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार कृषि और पशुपालन को एकीकृत करके किसानों...

पशुपालन

Animal News: पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए करवाएं मुफ्त में टेस्ट

नई दिल्ली. पशुपालन को बढ़ावा देकर सरकार किसानों की इनकम को बढ़ाना...