Home पशुपालन Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान होता है. यदि भैंस का बच्चा देने के बाद या व्यस्क होने से पहले ही समय पर हीट में नहीं आती तो इससे सबसे बड़ा नुकसान दूध उत्पादन पर होता है. क्योंकि इससे दूध का उत्पादन घट जाता है. इतना ही नहीं प्रजनन चक्र भी प्रभावित होता है और लंबा हो सकता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि 12 से 14 महीने से बढ़कर प्रजनन का वक्त 18 से 24 महीने तक हो सकता है. इससे एक भैंस अपने जीवन काल में कम बच्चे और कम दूध का उत्पादन करती है.

हालांकि भैंस के हीट में न आने की समस्या जितनी बड़ी है. इसे उतनी ही आसानी से सही भी किया जा सकता है. कुछ देसी तरीके भी हैं. जिनको आजमाने से भैंस के हीट में न आने की समस्या को दूर किया जा सकता है. यदि आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो इस रिपोर्ट को आखिरी तक पढ़ना ना भूलें.

अपनाएं ये आसान देसी उपाय
एक्सपर्ट का कहना है कि भैंस को रोजाना 250-500 ग्राम गुड़ खिलाना शुरू करें.

यदि भैंस हीट में न आए तो मेथी दाना 100-150 ग्राम रोजाना खिलाएं.

वहीं भैंस को अंकुरित गेहूं या फिर चना 500 ग्राम रोजाना खिलाने से भी फायदा होगा.

मिनरल मिक्सचर रोजाना खिलाएं. इसके साथ ही नमक भी पशु को खिलाएं.

हरा चारा व साफ पानी पर्याप्त मात्रा में देने से पशु को फायदा होता है.

पशु के लिए भी एक्सरसाइज जरूरी है. रोजाना 20-30 मिनट टहलाएं यानि व्यायाम कराएं.

2-3 महीने तक हीट न आए तो पशु चिकित्सक से जांच कराएं. हो सकता है कोई बीमारी हो. जिसका इलाज कराना ही एक मात्र रास्ता हो.

इन उपायों के फायदे की बात करें तो पशु के अंडाशय की कार्यप्रणाली सुधारने काम करते हैं.

भैंस के हीट में आने की संभावना बढ़ जाती है. साथ ही पाचन शक्ति मजबूत करने में भी मददगार हैं.

निष्कर्ष
पशुपालन में पशु का हीट में आना बेहद ही जरूरी है. इसलिए पहले तो देसी तरीकों को आजमाएं. यदि इससे बात नहीं बनती तो फिर पशु चिकित्सक की सलाह जरूर लें. इससे आपके पशु की हीट में न आने की समस्या जल्दी सही हो सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: हरियाणा सरकार ने पशुपालकों के लिए की 5 बड़ी घोषणाएं

नई दिल्ली. केंद्र सरकार हर हाल में पशुपालकों की इनकम को बढ़ाना...

सरसों के तेल का सेवन करना बहुत जरूरी है. बाजार का सप्लीमेंट फूड खिलाने से आगे लंबे समय तक दूध नहीं ले पाएंगे. इसलिए बहुत जरूरी है दाने के साथ-साथ घरेलू चीजों से दूध की मात्रा को बढ़ाएं.
पशुपालन

Animal Husbandry: एमवीयू के संचालन में लापरवाही की मिली रिपोर्ट, कारण बताओ नोटिस की जारी

नई दिल्ली. पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मोबाइल वेटनरी यूनिट (एमवीयू) के प्रभावी...

animal pregnancy
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालकों की छोटी-छोटी गल​तियों से पशुपालन में होता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. पशुपालन को सही प्लानिंग और सटीक जानकारी के साथ करना...

पशुपालन

Animal News: मुंबई में टाटा ट्रस्ट का अत्याधुनिक वेटरनरी डायलिसिस यूनिट किया गया चालू

नई दिल्ली. लुधियाना की गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी...