Home डेयरी Dairy: इन 3 तरीकों से की जा सकती है पनीर असली है या नकली इसकी पहचान
डेयरी

Dairy: इन 3 तरीकों से की जा सकती है पनीर असली है या नकली इसकी पहचान

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. मौजूदा वक्त में बाजार में ऐसे बहुत से प्रोडक्ट मौजूद हैं, जिनकी असली और नकली होने की पहचान करना आसान नहीं है. बाजार में नकली दूध, नकली मावा, नकली पनीर खूब बिक रहा है. लोगों को इसकी पहचान नहीं है इस वजह से लोग इसे असली समझकर खूब खाते हैं. इसके चलते लोगों की तबीयत खराब हो रही है. क्योंकि ये बॉडी के लिए बेहद ही खतरनाक है. हैरत तो ये है कि फल और सब्जियों में भी मिलावट करके उसका स्वाद बढ़ाया जा रहा है. हालांकि प्रोडक्ट्स असली है या नकली है उसकी पहचान करना चाहें तो कोई मुश्किल नहीं है.

अगर डेयरी प्रोडक्ट की बात करें तो पनीर का खूब इस्तेमाल किया जाता है. खासतौर पर शादियों के दौर में पनीर में खाने में खूब खाई जाती है. मांग ज्यादा होने और डिमांड पूरी न कर पाने के कारण पनीर में खूब मिलावट होती है. क्योंकि इस वक्त पनीर की मांग बहुत ज्यादा होती है. अगर आप भी पनीर असली है या नकली है इसकी पहचान करना चाहते हैं तो इस खबर को पूरा पढ़ें आपको इसकी जानकारी यहां दी जाएगी.

पनीर को मसलकर देखें
एक्सपर्ट कहते हैं कि पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें. जब आप हाथ से मसलेंगे तो पनीर टूट कर बिखरने लग जाएगी तो यह समझ लीजिए कि पनीर नकली है. दरअसल, नकली पनीर में स्किम्ड मिल्क पाउडर मिलाया जाता है. स्किम्ड मिल्क पाउडर दबाव सहन नहीं कर पता है और दबाव पड़ते ही बिखर जाता है. इसलिए उसे मसल कर देखना सबसे बढ़िया उपाय है. इस तरह आप आसानी से असली और नकली पनीर की पहचान कर सकते हैं. तो फिर देर किस बात की है, अबसे पनीर की पहचान यूं ही करें.

आयोडिन टिंचर से भी हो सकती है पहचान
इसके अलावा दूसरा तरीका यह है कि पनीर को पानी में उबालें, जब ठंडा हो जाए तो सोयाबीन या अरहर दाल का पाउडर पनीर पर डालें. अगर 10 मिनट बाद पनीर का रंग में बदलाव देख रहे हैं तो ऐसे में समझ सकते हैं कि पनीर में डिटर्जेंट या यूरिया का इस्तेमाल किया गया है. पनीर पर आयोडीन टिंचर की कुछ बूंदें डालने से अगर पनीर का रंग गहरा नीला या काला हो जाए तो समझें की पनीर मिलावटी है. इसमें यह भी समझा जा सकता है कि इस पनीर में स्टार्च की मात्रा बहुत ज्यादा है. बता दें कि आयोडीन टिंचर किसी भी किसी भी केमिकल शॉप पर आसानी से मिल जाता है. हालांकि ध्यान दें कि एक दो बूंद ही आयोडीन टिंचर कर डालना है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो पशु को इस तरह से चारा देना शुरू करें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में ये बेहद ही जरूरी होता है कि...

डेयरी

Dairy: ‘भारत-जापान CBG पहल के जरिए एक हजार CBG और जैविक खाद प्लांट लगाने में मिलेगी मदद’

नई दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए...

डेयरी

Dairy Sector: असम में डेयरी सेक्टर को मजबूत होगा, सरकार ने एनडीडीबी को दी जिम्मेदारी

नई दिल्ली. असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मत्स्य पालन,...

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
डेयरी

Animal Husbandry: संतुलित आहार घर पर ही बनाएं, सेहत अच्छी रहेगी और दूध उत्पादन बेहतर होगा

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की अच्छी खुराक बेहद जरूरी होती है....