Home पशुपालन Cow And Buffalo Diet: गाय और भैंस को एक दिन में कितनी मात्रा में दिया जाए आहार, पूरी जानकारी यहां पढ़ें
पशुपालन

Cow And Buffalo Diet: गाय और भैंस को एक दिन में कितनी मात्रा में दिया जाए आहार, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

cow and buffalo cross breed
गाय और भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन करने वाले किसानों को ये पता होना चाहिए कि पशुओं हर दिन की आहार की जरूरत अलग—अलग परिस्थितियों में अलग होती है. मसलन, जब गाय या ​भैंस गर्भ से हों तो उन्हें आम दिनों के मुकाबले ज्यादा चारा दिया जाना चाहिए. श्रम करने वाले पशुओं की चारा की जरूरत दूसरी होती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि यहां पशुपालकों को इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि पशु को दिये जाने वालें आहार में प्रोटीन 18-20 प्रतिशत के साथ कैल्सियम का समावेश आवश्यक है.

पशुओं हेतु आहार बनाने की विधि की बात की जाए तो 40 प्रतिशत दाना गेंहूं, जौ, ज्वार, बाजरा एवं मक्का इत्यादि दिया जाना चाहिए. 30 प्रतिशत खली सरसों बिनौला देना चाहिए. 25 प्रतिशत चोंकर दालों के छिल्के एवं दालों की टूटन, 3 प्रतिशत खनिज-लवण और इसमें 2 प्रतिशत नमक की मात्रा होना चाहिए. वहीं पशु को एक दिन में कितना आहार खिलाना है इसी जानकारी नीचे आपको दी जार ही है. इस आर्टिकल को पढ़कर आपको मालूम चल जाएगा कि गाय और भैंस को कितने आहार की जरूरत होती है.

गाय को कितना चाहिए एक दिन में आहार
गाय को एक दिन में जीने के लिए डेढ़ किलोग्राम आहार की जरूरत होती है. दूध के लिए 3 लीटर यदि वह दूध देती है तो 1 किलोग्राम आहार और दिया जाना चाहिए. कुल आहार की मात्र ढाई किलोग्राम होगी. दुधारू एवं गर्भित पशु के लिए डेढ़ किलोग्राम जीवन निर्वाह के लिए, दूध के लिए 3 लीटर पर 1 किलोग्राम. गर्भकाल में 1 किलोग्राम, कुल मिलाकर 3.30 किलोग्राम आहार दिया जाना चाहिए. गर्भधारण करने वाली गाय को डेढ़ किलोग्राम आहार दिया जाता है. गर्भकाल में 1 किलोग्राम और बढ़ा दिया जाता है. जबकि कुल मात्र ढाई किलोग्राम की होती है. जो पशु श्रम करते हैं उन्हें डेढ़ किलोग्राम हर दिन जरूरत होती है और श्रम करने पर डेढ़ किलोग्राम और चार दिया जाना चाहिए.

भैंस को 24 घंट में कितना दिया जाए आहार
अगर भैंस की कैटेगरी की बात की जाए तो हर भैंस को हर दिन डेढ़ किलोग्राम आहार की जरूरत होती है. अगर दूध लिया जा रहा है तो 5 लीटर दूध पर 1 किलोग्राम चारा और ज्यादा देना चाहिए. इस तरीके से ढाई किलोग्राम चारे की जरूरत भैंस को होती है. दुधारू एवं गर्भित भैंस को एक किलोग्राम चारा 2 से 5 लीटर दूध उत्पादन करने पर दिया जाता है. गर्भकाल में 1 किलोग्राम चारा की और आवश्यकता होती है. इस तरह से 3 किलोग्राम चारा दिन भर में उसे चाहिए. गर्भ धारण करने वाले पशु को 1 किलोग्राम आहार के अलावा 1 किलोग्राम बढ़ा देना चाहिए. अगर भैंस से श्रम कराया जा रहा है तो उसे हर दिन 3 किलोग्राम होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
पशुपालनमीट

Sheep Disease: फुट रॉट से भेड़ पालन में होता बड़ा नुकसान, ऊन और मांस उत्पादन पर पड़ता है असर

नई दिल्ली. भेड़ पालन में अक्सर भेड़ों को फुट रॉट यानी खुर...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालन

Animal Husbandry: HF और जर्सी गाय के मुकाबले भैंस को ज्यादा लगती है ठंड, बचाव करना है जरूरी

नई दिल्ली. धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. इसलिएए...

चारे की फसल उगाने का एक खास समय होता है, जोकि अलग-अलग चारे के लिए अलग-अलग है.
पशुपालन

Animal Fodder: इस साल डेयरी किसानों के लिए चुनौती बन गया है पशु चारे पर आने वाला खर्च

नई दिल्ली. भारत में दूध उत्पादन की कुल लागत का 60–70 फीसद...