Home career HAU Entrance Exam: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का एंट्रेस एग्जाम 30 जून को, हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी
career

HAU Entrance Exam: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का एंट्रेस एग्जाम 30 जून को, हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी

livestock animal news
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की फोटो.

नई दिल्ली. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की होने वाली प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां लगभग मुकम्मल हो गईं हैं. परीक्षा का आयोजन 30 जून को होगा. विवि के अधिकरियों के मुताबिक एंट्रेंस एग्जाम को सफलतापूर्वक कराए जाने के लिए तमाम तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. बताते चलें कि एचएयू में बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर चार वर्षीय कोर्स, बीएससी आनर्स एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी, मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में बायो-केमिस्ट्री, केमिस्ट्री, इनवायरमेंटल साइंस, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मैथेमेटिक्स, माइक्रो-बायोलॉजी, फिजिक्स, प्लांट फिजियोलोजी, सोसयोलोजी, स्टेटिसटिक्स व जूलॉजी कोर्स, कॉलेज आफ बायो-टेक्नोलॉजी में एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, बायोइंफोरमेटिक्स व मोलेक्यूलर बायोलॉजी एंड बायो-टेक्नोलॉजी में एम.एस.सी कोर्सिज के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है.

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने बताया कि उपरोक्त पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 8491 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं. उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय सहित हिसार शहर में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. उन्होंने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए बैठने से संबंधित अन्य समुचित व्यवस्था भी कर ली गई हैं.

इस तरह मिलेगी परीक्षा भवन में एंट्री
उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र देखकर ही परीक्षा भवन में प्रवेश करने की अनुमति होगी. कुलसचिव डॉ. बलवान सिंह मंडल के अनुसार प्रवेश परीक्षा में नकल करने तथा दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. इसके लिए विशेष निरीक्षण दलों का गठन किया गया है. प्रत्येक उम्मीदवार की फोटोग्राफी भी की जाएगी. उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, कैलकूलेटर व इलैक्ट्रोनिक डायरी जैसे इलैक्ट्रोनिक उपकरण लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी. इन उपकरणों को उन्हें परीक्षा केन्द्र के बाहर छोडऩा होगा, जिनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी उम्मीदवारों की ही होगी.

एक घंटा पहले पहुंचना होगा
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाऊनलोड करके सत्यापित फोटो के साथ लाना होगा. बिना एडमिट कार्ड के वे परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं पा सकेंगे. उन्होंने बताया कि उपरोक्त प्रवेश परीक्षा का समय बीएससी चार वर्षीय पाठ्यक्रम, बीएससी आनर्स एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट व बीटेक बायोटेक्नोलॉजी के लिए सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जबकि शेष पाठ्यक्रमों के लिए सुबह 10:00 से दोपहर 12.30 बजे तक होगा लेकिन उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले 9.00 बजे तक अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा.

हेल्पलाइन नंबर भी हुआ जारी
उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय के फ्लैचर भवन स्थित सहायक कुलसचिव (एकेडमिक) के कार्यालय में सुबह 7.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आकर मिल सकते हैं. वहीं जरूरत पड़ने पर कार्यालय के फोन नं. 01662-255254 पर संपर्क कर सकते हैं. उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट hau.ac.in और admissions.hau.ac.in पर उपलब्ध प्रोस्टपेक्टस में देख सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...