Home पशुपालन Goat Farming: इन 11 प्वाइंट को पढ़कर जानें बकरी पालन करना क्यों है ज्यादा फायदेमंद
पशुपालन

Goat Farming: इन 11 प्वाइंट को पढ़कर जानें बकरी पालन करना क्यों है ज्यादा फायदेमंद

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. बकरी पालन से जुड़े एक्सपर्ट का कहना है कि देश में बकरी पालन अब बहुत से लोग कर रहे हैं. कभी बकरियो को गरीबों की गाय कहा जाता था लेकिन अब इस व्यापार को बड़े स्तर पर किया जा रहा है. इसमें लाखों में कमाई की जा रही है. अगर किसान किसी भी कारण से खेती में कामयाब नहीं होते हैं तो इस स्थिति में पशु पालन द्वारा इनकम हासिल कर सकते हैं. पशुपालन में बकरी पालन की अहम् भूमिका हो सकती है भारत व एशिया के अनेक देशों में सीमान्त एवं छोटी नस्लों की बकरियों खूब मुनाफा कराती हैं.

इसके अलावा ग्रामीण निर्धनों का एक बड़ा भाग वेस्टइन्डीज, वैनेजुला, मैक्सिको, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल और भारत जैसे देशों में अपनी जिंदगी जीने के लिए कृषि और पशु-चराता है. ऐसे लो अगर बकरियों में निवेश करें तो उन्हें ज्यादा सफलता मिल सकती है. वहं इमरजेंसी में बकरियों को बेचकर भी कमाई की जासकती है. वहीं इसे हासिल होे वाली खाद एशिया के लगभग सभी विकासशील देशों में जमीन की उर्वरकता बनाये रखने में योगदान दे रही है. ये कहा जा सकता है कि अन्य पशुओं की तुलना में बकरी पालन ज्यादा फायदेमंद है.

क्या-क्या फायदा है बकरी पलने में

  1. एक्सपर्ट का कहना है कि बकरी पालन को कम पूंजी की जरूरत होती है. इसे कुछ हजार रुपये में ही शुरू किया जा सकता है
  2. बकरी पालन की ये खूबी है कि से रखने के लिए कम स्थान की आवश्यकता होती है और छत पर भी इसे पाला जा कता है.
  3. बकरियों को कम मात्रा में दाने-चारे की आवश्यकता होती है. इसे चाराकर भी पाला जा सकता है.
  4. बकरी का एक अहम गुण होता है. बकरी के अंदर जल्दी प्रजनन शुरू करने की क्वालिटी होती है.
  5. इस जानवर की ये भी खासियत है कि हर ब्यात में औसतन एक से अधिक बच्चे देती है.
  6. इसे रखने के लिए आवास की विशेष सुविधा की आवश्यकता नहीं होती है.
  7. बकरी को आप चाहें तो कम गुणवत्ता वाले चारे भी दे सकते हैं. बकरी कम क्वालिटी वाले चारे को आसानी से पचा लेती है.
  8. सभी तरह की जलवायु में आसानी से खुद को ढाल देती है.
  9. इस जानवर को कहीं भी आसानी से बेच सकते हैं और आसानी से इसे खरीदा भी जा सकता है.
  10. बकरी के मांस की अधिक मांग होती है और ये ज्यादा महंगा भी बिकता है.
  11. इसके पालने में कम जोखिम होता है.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: यूपी की साढ़े सात हजार से अधिक गोशालाओं में कृषि सखियों की तैनाती होगी, गो सरंक्षण भी, रोजगार भी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में गो संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...