Home पशुपालन Vaccination: यहां पढ़ें, वैक्सीनेशन में किन बातों का देना है ध्यान, क्यों नहीं होता इसका फायदा ये भी जानें
पशुपालन

Vaccination: यहां पढ़ें, वैक्सीनेशन में किन बातों का देना है ध्यान, क्यों नहीं होता इसका फायदा ये भी जानें

animal husbandary, neelee ravi Buffalo
नीली रावी का प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. एक्सपर्ट का ऐसा मनना है कि पशुओं की उत्पादन क्षमता पर सबसे ज्यादा असर उन्हें होने वाली बीमारी की वजह से होता है. अगर पशुओं को बीमार होने से बचा लिया जाए तो फिर दूध उत्पादन क्षमता अपने आप सही रहेगी. हालांकि ये संभव नहीं हो पाता है. क्योंकि पशुओं के बीमार होने की कई वजहें हैं, जिसमें पशुपालकों में जानकारी का न होना भी शामिल है. इसलिए जरूरी है कि पशुपालकों को पशुओं से जुड़ी हर जानकारी को कर लेना चाहिए. याद ​करने मे दिक्कत हो तो इसे लिख लेना चाहिए. कई पशुपालक भाइयों को ये भी पता नहीं होता है कि पशुओं को वैक्सीन कब लगवाई जाती है.

इतना ही नहीं वैक्सीन लगवाने के दौरान क्या सावधानी बरतनी चाहिए. किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इन सब चीजों की जानकारी होना बेहद ही अहम है. अगर ये जानकारी नहीं होगी तो फिर ज्यादा फायदा नहीं होगा. वहीं वैक्सीनेशन कराने के बाद भी कई बार ये कारगर साबित नहीं होता है. इसलिए भी ये बेहद जरूरी है कि किसान भाई उन वजहों को जानते रहें जिसकी वजह से वैक्सीनेशन कराने का फायदा नहीं होता है. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ प्वाइंट में वैक्सीनेशन कराने के दौरान ध्यान देने वाली बातों और वैक्सीनेशन कैसे फेल हो जाता है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं.

वैक्सीनेशन के दौरान इन बातों पर दें ध्यान
टीकाकरण के समय पशु का हेल्दी होना बेहद ही जरूरी होता है.

जहां भी निर्धारित किया है वहां पर टीके को फ्रिज में तब तक रखा जाना चाहिए जब तक कि उसे पशु में लगा नहीं दिया जाए.

दवा बनाने वाली कंपनी के द्वारा दिए सभी निर्देशों को मानन बेहद ही जरूरी होता है.

रोगों के सही तौर पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण कवरेज कम से कम 80 फीसदी पशुओं में होना चाहिए.

वैक्सीनेशन को अंजाम देने के 2-3 सप्ताह पहले पशुओं को कृमिनाशक दवा खिलाना फायदेमंद होता है. इससे उनमें बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है.

बीमारी होने के अंदेशा हो तो कम से कम एक माह पहले वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए.

गर्भ की पहले वाली अवस्था में पशु के वैक्सीनेशन से बचना चाहिए. ज्यादातर मामलों में कुछ भी गलत नहीं होगा.

क्यों वैक्सीनेश से नहीं मिलता है फायदा
वैक्सीन बनने से वैक्सीनेशन तक कोल्डचैन को कायम रखने में होने वाली दिक्कत.

कमजोर और गैर पोषित पशुओं में बहुत कम या कम रोग-प्रतिरोधक रिस्पांस करने की क्षमता.

समूह के कुछ ही पशुओं का टीकाकरण किए जाने पर पूरे समूह में बीमारियों से लड़ने की क्षमता का कम होना.

वैक्सीन की घटिया क्वालिटी बार-बार लिक्विड और ठंडा करने पर क्वालिटी गिर जाती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...