Home पशुपालन Goat: यहां पढ़ें बकरी पालन से होती है कितनी कमाई, एक्सपर्ट गरीब किसानों इसे करने की क्यों देते हैं सलाह
पशुपालन

Goat: यहां पढ़ें बकरी पालन से होती है कितनी कमाई, एक्सपर्ट गरीब किसानों इसे करने की क्यों देते हैं सलाह

livestock animal news
चारा खाती बकरियों की तस्वीर.

नई दिल्ली. बकरी पालन को छोटे पैमाने से लेकर बड़े स्तर तक पर भी शुरू किया जा सकता है. अगर आप चाहें तो घर की छत पर या फिर आंगन में, ये हर तरह से आपको फायदा पहुंचाएगी. एक मोटे के अनुमान के मुताबिक बकरी के दूध से लेकर मांस तक में मोटी कमाई हो सकती है. बकरी के दूध का मार्केट में काफी डिमांडेड होता है. खासतौर तब जब डेंगू जैसी बीमारी फैली होती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर 18 फीमेल बकरी पर औसतन 2,16, 000 रुपये की कमाई हो सकती है. वहीं, मेल वर्जन से औसतन 1,98,000 रुपये की कमाई हो सकती है.

एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर 50 बकरी और दो बकरों के पालन पर 5.50 लाख से लेकर छह लाख रुपये तक की पूंजी लगानी होती है. वहीं इसमें कुछ बातों का ख्याल भी रखना होता. मसलन बकरी जहां भी रखी जाए वो जगह जमीन से थोड़ी ऊंची हो. हर छह महीने पर उस जगह की मिट्टी को बदल दिया जाए. ये जरूरी टिप्स हैं जो बकरी पालन में और ज्यादा फायदा पहुंचाने वाले हैं.

खाद भी है फायदेमंद
गौरतलब है कि ग्रामीण लघु और सीमांत किसानों का एक बड़ा भाग वेस्टइन्डीज, वैनेजुला, मैक्सिको, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल और भारत जैसे देशों में अपनी जिंदगी जीने के लिए कृषि और पशु-चराता है. ऐसे लो अगर बकरियों में निवेश करें तो उन्हें ज्यादा कामयाबी मिल सकती है. वह इमरजेंसी में बकरियों को बेचकर भी कमाई कर सकते हैं. वहीं इसे हासिल होे वाली खाद एशिया के लगभग सभी विकासशील देशों में जमीन की उर्वरकता बनाये रखने में योगदान दे रही है. ये कहा जा सकता है कि अन्य पशुओं की तुलना में बकरी पालन ज्यादा फायदेमंद है.

एक से ज्यादा बच्चे देती है
बकरी पालन को कम पूंजी की जरूरत होती है. इसे कुछ हजार रुपये में ही शुरू किया जा सकता है. बकरी पालन की ये खूबी है कि से रखने के लिए कम स्थान की आवश्यकता होती है और छत पर भी इसे पाला जा सकता है. बकरियों को कम मात्रा में दाने-चारे की आवश्यकता होती है. इसे चाराकर भी पाला जा सकता है. वहीं बकरी का एक अहम गुण होता है. बकरी के अंदर जल्दी प्रजनन शुरू करने की क्वालिटी होती है. इस जानवर की ये भी खासियत है कि हर ब्यात में औसतन एक से अधिक बच्चे देती है. इसे रखने के लिए आवास की विशेष सुविधा की आवश्यकता नहीं होती है.

बहुत कम है जोखिम
बकरी को आप चाहें तो कम गुणवत्ता वाले चारे भी दे सकते हैं. बकरी कम क्वालिटी वाले चारे को आसानी से पचा लेती है. सभी तरह की जलवायु में आसानी से खुद को ढाल देती है. इस जानवर को कहीं भी आसानी से बेच सकते हैं और आसानी से इसे खरीदा भी जा सकता है. बकरी के मांस की अधिक मांग होती है और ये ज्यादा महंगा भी बिकता है. इसके पालने में कम जोखिम होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

World Veterinary Day: 2030 तक एफएमडी और ब्रूसेलोसिस बीमारी देश से हो जाएगी खत्म !

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है और इसमें सबसे...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...