Home पोल्ट्री Poultry Farming: अंडों के ज्यादा प्रोडक्शन के लिए इन 5 किस्म की ब्राउन मुर्गियों को पालें, होगा मोटा मुनाफा
पोल्ट्री

Poultry Farming: अंडों के ज्यादा प्रोडक्शन के लिए इन 5 किस्म की ब्राउन मुर्गियों को पालें, होगा मोटा मुनाफा

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
प्रतीकात्मक

नई दिल्ली. ठंड के सीजन में भारत में अंडों की खपत ज्यादा बढ़ जाती है. जबकि दाम भी ज्यादा हो जाते हैं. आम दिनों में पांच रुपये तक बिकने वाले अंडे का रेट 7 से 8 रुपये तक पहुंच जाता है. ज्यादातर लोग व्हाइट और उसके बाद ब्राउन अंडे का सेवन करना पसंद करते हैं. हालांकि बहुत जगह पर ब्राउन अंडों को ही देशी अंडा बताकर बेचा जाता है. इसलिए लोग ब्राउन अंडों को देशी अंडा समझकर इस्तेमाल करते हैं. जबकि ब्राउन और देशी अंडे में फर्क होता है. ब्राउन अंडे वो मुर्गियां देती हैं जो देशी मुर्गियों की तरह तो दिखती हैं लेकिन देशी मुर्गी नहीं होती हैं. जबकि देशी मुर्गियों की कुछ खास नस्ले हैं, जिनका अंडा महंगा बिकता है.

बात की जाए ब्राउन अंडा की तो देशी मुर्गियों की तरह दिखने वाली मुर्गियों से हासिल किया जाता है. अंडे के छिलके का रंग मुर्गी की नस्ल पर निर्भर करता है. ब्राउन मुर्गियां आमतौर पर भूरे रंग के अंडों का उत्पादन करती हैं. वहीं ब्राउन एग की जर्दी की बात की जाए तो इसके अंदर पीला वाला भाग थोड़ा ज्यादा गहरे रंग का होता है. जबकि सफेद वाले अंडे के पीले भाग की तुलना में थोड़ा गहरे रंग का होता है. ब्राउन अंडे में प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम और कैलोरी दोनों मौजूद होते हैं. ब्राउन अंडे में प्रोटीन भी ज्यादा होता है. यही वजह है कि बांग्लादेश जैसे देश में इन अंडों की डिमांड ज्यादा है. अगर आप भी ब्राउन अंडों के उत्पादन के लिए मुर्गियों को पालना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ब्राउन मुर्गियों को पालना होगा. आइए कुछ खास किस्म की मुर्गियों बारे में यहां जानते हैं.

ब्राउन अंडों के लिए इन मुर्गियों को पालें
हीसेक्स ब्राउन सबसे ज्यादा अंडा देने वाली मुर्गियों में से एक मानी जाती है. इसके अंडे गहरे भूरे रंग के होते हैं और अंडे के छिलके मजबूत होते हैं.

बोवन्स ब्राउन एक बहुमुखी और मजबूत अंडे देने वाली मुर्गी है. यह मुर्गी गहरे भूरे रंग के अंडों का उत्पादन करती है.

रोड आइलैंड रेड मुर्गी हल्के भूरे रंग की होती है. ये माध्यम से लेकर बड़े अंडे देती है. करीब चार से पांच महीने में ही अंडों का उत्पादन शुरू कर देती है.

लोहमान ब्राउन मुर्गी के अंडे भी भूरे रंग के होते हैं. इस मुर्गी को खासतौर पर अंडों के प्रोडक्शन के लिए ही पाला जाता है.

ISA ब्राउन मुर्गियां दुनिया की सबसे अच्छी ब्राउन लेयरिंग मुर्गी के रूप में जानी जाती है. इसकी खूबी ये है कि यह 500 से ज्यादा अंडे दे सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनाली नस्ल से अंडा और मीट दोनों से होती है कमाई

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में अगर सोनाली नस्ल की मुर्गी पालते हैं...

पोल्ट्री

Poultry Disease: प्राकृतिक चीजों से करें मुर्गियों की बीमारी का इलाज, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

नई दिल्ली. अगर आप पोल्ट्री फार्मर हैं और मुर्गियों को महामारी वाली...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...