Home सरकारी स्की‍म Animal News: ऊष्ट्र संरक्षण योजना तहत 20 हजार रुपये की मदद लेने के लिए करना होगा ये काम, पढ़ें अपडेट
सरकारी स्की‍म

Animal News: ऊष्ट्र संरक्षण योजना तहत 20 हजार रुपये की मदद लेने के लिए करना होगा ये काम, पढ़ें अपडेट

camel farming
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. राजस्थान सरकार की एक पशुपालन के तहत चलाई जा रही एक ऊष्ट्र संरक्षण योजना में नया अपडेट हुआ है. किए गए बदलाव को पशुपालन निदेशालय की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर के बताया गया है. दरअसल, ऊंट के पालन पोषण के लिए सरका की ओर से ऊंट पालकों को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है. इसी मदद के लिए सरकार की ओर नया अपडेट जारी किया गया है. अगर पशु पालक इस नए अपडेट को नहीं करवाते हैं तो उन्हें मदद मिलेगी. पशुपालन निदेशालय की ओर से ये कहा गया है कि अपडेट को योजना में और ज्यादा ट्रांसपेरेंसी लाने के लिए किया गया है.

बताते चलें कि राजस्थान की राज्य सरकार की ओर से ऊष्ट्र संरक्षण योजना के तहत डीबीटी को आधार और जन-आधार से जोड़ने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. पशुपालन और गोपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा मौजूदा वक्त में ऊंटों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए ऊष्ट्र संरक्षण योजना का संचालन किया जा रहा है. जिसमें टोडियों के जन्म पर उनके पालन पोषण के लिए प्रोत्साहन राशि के तौर ऊंट पालकों को दो किश्तों में 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है. इससे ऊंट पालकों को काफी राहत मिलती है.

रकम आसानी से हो जाएगी ट्रांसफर
गोपालन विभाग के शासन सचिव ने बताया कि इस अधिसूचना के जारी होने से अब योग्य ऊष्ट्र पालकों को इस योजना का लाभ लेने के लिए अपना आधार और जन-आधार संख्या होने का प्रमाण देना होगा. जिससे उनके बैंक खातों में ट्रांसपेरेंसी और बेहद ही आसानी के साथ रकम ट्रांसफर की जा सकेगी. इससे योजना में पारदर्शिता आएगी और ऊष्ट्र पालकों को उनकी सहायता राशि सरल और निर्बाध तरीके से सीधे प्राप्त हो सकेगी. उन्होंने बताया कि साथ ही योजना के तहत आवेदन करते समय कई तरह के पहचान पत्र व अन्य दस्तावेज अपलोड करने की भी बाध्यता नहीं होगी.

विभागीय काम में भी होगी आसानी
इस नए बदलाव के बारे में आगे बताते हुए डॉ. शर्मा ने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को सुविधाजनक रूप से लाभ मिल सकेगा. इसके लिए लाभार्थियों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों से उन तक सूचना पहुंचाई जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से लाभार्थियों को समय पर आर्थिक फायदा मिलने के साथ-साथ विभाग के काम में भी आसानी होगी तथा दक्षता आएगी. इससलिए इस बदलाव को करना बेहद ही अहम है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...