Home डेयरी Milk Production: अंग्रेजी दवाओं को दिए बिना बढ़ाएं दूध उत्पादन, यहां जानें पशुओं को क्या-क्या खिलाएं
डेयरी

Milk Production: अंग्रेजी दवाओं को दिए बिना बढ़ाएं दूध उत्पादन, यहां जानें पशुओं को क्या-क्या खिलाएं

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
प्रतीकात्मक फोटो. livestock animal news

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले पशुपालक अक्सर बाजार से दूध बढ़ाने वाली अंग्रेजी दवाएं खरीदते हैं और पशुओं को खिलाते हैं. इससे पशुओं का दूध बढ़ जाता है. लेकिन बहुत से पशुपालक इन दवाओं को नहीं खरीदना चाहते हैं, ऐसे में उनका पशु ज्यादा दूध नहीं देता तो उन्हें डेयरी फार्मिंग में ज्यादा मुनाफा नहीं होता. अगर आप चाहते हैं कि आपका पशु भी ज्यादा दूध दे और वह भी बिना अंग्रेजी दवाओं के तो उसका भी तरीका है. जिसे अपनाकर आप पशु से ज्यादा से ज्यादा दूध ले सकते हैं. इससे पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ जाएगा.

इस आर्टिकल में हम आपको आसानी से मिलने वाली कई चीजों के बारे में बताएंगे, जिसको देने से आपका पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करने लगेगा. इसको देने का तरीका भी इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे. इस तरीके को करने के बाद आपका पशु ज्यादा दूध देगा और इससे आपको डेयरी फार्मिंग में भी फायदा मिलने लगेगा.

चूना देने से भी बढ़ता है दूध
डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि कुछ ऐसे पाउडर होते हैं जो हमें आसानी से मिल जाते हैं. जिसमें से एक डीपी पाउडर है. यह पाउडर आपके नजदीकी क्षेत्र में मिल जाएगा. एक दूसरा पाउडर भी है, जिसका नाम कैल्साइड पाउडर और इस पाउडर को बहुत से लोग 25 ग्राम से 100 ग्राम तक गाय भैंस को देते हैं. इससे उनका दूध उत्पादन बढ़ जाता है और यह अंग्रेजी दावों की जगह पर दिया जाता है. वहीं दूध बढ़ाने के लिए चूना भी दिया जाता है. अक्सर लोग जिस चूने को तंबाकू के साथ मिलाकर खाते हैं, इस चूने को अगर गाय—भैंस को दिया जाए तो इससे फायदा होता है. चूने का पानी भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

सोयाबीन से भी बढ़ता है दूध
दूध बढ़ाने के लिए पीली सदावर का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन इसे जहां उगाई जाती वहीं से खरीदा जाना चाहिए. तभी यह ज्यादा इफेक्टिव साबित होगी और किसान से खरीदने पर सस्ती मिलेगी. जिससे प्रति पशु दूध उत्पादन की लागत भी कम हो जाएगी. इसके अलावा सोयाबीन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जो बेहतरीन दाना है. इससे दूध बढ़ता है. इसलिए इसे पशुओं को खिलते रहना चाहिए. आमतौर पर यह दाना पशुपालक अपने पशुओं को नहीं खिलता हैं. इसलिए सोयाबीन को भी दिया जा सकता है.

गुड़, अजोला और मेथी जरूर खिलाएं
वहीं गुड़ बहुत अहम चीज है, जो दूध बढ़ाती है. गुड़ को हमेशा दिया जा सकता है, जब ज्यादा गर्मी होती है तो कम दिया जाता है लेकिन बाकी मौसम में गुड़ को दिया जा सकता है. इससे पशुपालन में दूध बढ़ता है. इससे एनर्जी भी मिलती है. मेथी भी पशुओं को देना चाहिए. इसे देने से पशुओं का वजन बढ़ता है. दूध का प्रोडक्शन बढ़ता है. इसके कई फायदे हैं. इसके अलावा अजोला जरूर पशुओं को देना चाहिए. वहीं आप जो हरा चारा पशुओं को देते हैं वो देते रहें लेकिन इसमें अजोला को भी शामिल करिये. हरे चारे में अजोला भी आता है लेकिन इसका इस्तेमाल बहुत कम लोग करते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy News: बिहार के पूर्वी चंपारण में गायों की नस्ल सुधार पर होगा काम, बढ़ेगी डेयरी किसानों की इनकम

नई दिल्ली. बिहार के मोतिहारी में आयोजित कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य उद्यमी...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: दूध की क्वालिटी बढ़ाने के लिए सरसों, सोयाबीन और मूंगफली खली खिलाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस पूरी तरह से दूध उत्पादन और...

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

MP Dairy Sector: सांची ब्रांड होगा मजबूत, दूध कलेक्शन बढ़ेगा, 2973 करोड़ रुपए हुए मंजूर

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को डेयरी कैपिटल बनाने के लिए सरकार कई...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
डेयरी

Dairy Farm: सबसे अच्छा डेयरी फार्म गाय का है या भैंस का, यहां जानें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में गाय और भैंस को पाला...