Home मछली पालन Shrimp Farming से कितनी होती है कमाई जानें यहां, पढ़ें झींगा पालन से जुड़ी कुछ अहम बातें भी
मछली पालन

Shrimp Farming से कितनी होती है कमाई जानें यहां, पढ़ें झींगा पालन से जुड़ी कुछ अहम बातें भी

livestock animal news shrimp farming
भारत में प्रोड्यूस झींगा की तस्वीर.

नई दिल्ली. सीफूड में झींगा पालन एक फायदेमंद कारोबार है. अगर आप झींगा पालन करते हैं तो 1 हेक्टेयर में लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं. झींगा पालन ये की खासियत है कि इसे थोड़ी सी खाली जगह पर भी किया जा सकता है और इससे दूसरों को रोजगार भी मिलता है. यानि आप खुद कमाई के साथ-साथ रोजगार भी दे सकते हैं. वहीं झींगा सेलेनियम का एक बड़ा सोर्स है और इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होते है. इसलिए झींगा को दुनिया भर में पसंद किया जाता है. भारत में उत्पादित होने वाले झींगा को अमेरिका और चीन जैसे देश हाथों-हाथ लेते हैं. वहां यहां के झींगा की खूब डिमांड है. हालांकि देश में झींगा की डिमांड कम है, जिसको बढ़ाने को लेकर मांग उठती रहती है.

झींगा सेवन करने से भी कई फायदे मिलते हैं. झींगा से आंख की रोशनी बढ़ती है. एक तो वजन घटाने में भी कारगर साबित होता है. वहीं दिल को हैल्दी रखने में भी झींगा का रोल बेहतरीन है. जबकि दिमाग के तमाम फंक्शन को चलाने में भी झींगा मददगार है. झींगा खाने वाले व्यक्ति को सूजन जैसी शिकायत नहीं होती है. यह झींगा से जुड़ी कुछ खास बातें हम आपको बताने जा रहे हैं जो आपके काम आ सकती हैं.

कितना बड़ा होना चाहिए तालाब
झींगा पालन के लिए 0.5 से 1.50 हेक्टेयर का तालाब पर्याप्त होता है. तालाब की न्यूनतम गहराई 0.75 मीटर से लेकर 1.2 मीटर तक रखी जा सकती है. तालाब की दीवारों को ढलावदार न बनाकर बल्कि सीधी खड़ी रखना चाहिए. पानी भरने और बारिश का अतिरिक्त पानी निकालने का भी व्यवस्था झींगा के तालाब में करनी चाहिए

कितने रुपये किलो बिकता है झींगा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खुले बाजार में झींगा कीमत 350 से 400 रुपये प्रति किलो तक होती है. यदि आप झींगा पालन करते हैं तो आपको 120 से 150 रुपए तक काा फायदा मिल सकता है. इसका मतलब यह है कि प्रति तालाब लगभग तीन लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं.

इतने दिनों में तैयार हो जाती है फसल
झींगा की फसल तैयार होने में लगभग 4 से 6 महीना लग जाता है. झींगा की तैयार फसल की कटाई करने के लिए तालाब से पानी निकालकर या फिर जाल में फंसा कर उनकी फसल को बाजार में ले जाकर बेचा जाता है. जिसका अच्छा दाम मिलता है. झींगा सुखाकर भी बेचा जाता है और इसे लोग चाव के साथ खाते हैं.

रंगविहीन होता है झींगा का खून
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झींगा मछली परिवार का प्राणी नहीं है. बल्कि आर्थ्रोपोड परिवार के सदस्य है. वहीं झींगा को लेकर दूसरी बड़ी बात ये है कि इसमें खून होता है लेकिन वह रंगीविहीन होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...