Home पशुपालन Animal Husbandry: पशुओं को सरसों का तेल देने का है कई फायदा, यहां पढ़ें सही मात्रा, समय और तरीका
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुओं को सरसों का तेल देने का है कई फायदा, यहां पढ़ें सही मात्रा, समय और तरीका

murrah buffalo livestock
प्रतीकात्मक फोटो:

नई दिल्ली. पशुपालन में ऐसे कई जरूरी काम हैं, जिनका जानना हर पशुओं के लिए बेहद ही जरूरी होता है. मसलन सरसों के तेल की ही बात ले ली जाए तो पशुपालन में सरसों के तेल की बड़ी अहमियत है. सरसों के तेल देने से जहां पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ जाता है तो वहीं उन्हें कई तरह की समस्याओं से निजात मिल जाती है. हालांकि सरसों का तेल किस तरह दिया जाए और कितनी मात्रा में दिया जाए या एक अहम चीज है. जिसकी जानकारी होना हर पशुपालक के लिए जरूरी है. तभी इसका फायदा होता है. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि सरसों का तेल पशुओं के लिए हर तरह से फायदेमंद होता है.

एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो सरसों का तेल देने से पशुओं का दूध उत्पादन तेजी से बढ़ता है फैट भी बढ़ता है. जबकि उन्हें कई तरह की परेशानियां मसलन, अफरा जैसी दिक्कतों में भी आराम मिलता है. सरसों का तेल देने से पशुओं को इस तरह की समस्याएं नहीं होती हैं. क्योंकि इसके अंदर कई चमत्कारी गुण होते हैं, जो पशुओं को फायदा पहुंचाते हैं. हालांकि इसकी जानकारी अक्सर पशुपालकों को नहीं होती है. सरसों का तेल देने की सही मात्रा, सही समय और सही तरीका पता होना बेहद जरूरी है.

सरसों के तेल के फायदों के बारे में पढ़ें यहां
सरसों के तेल में ओमेगा 3, ओमेगा 6 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं. इसके अलावा सरसों के तेल में प्रोटीन विटामिन मिनरल्स भी होते हैं.

इतना ही नहीं सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण भी होते हैं. जिसे देना हर तरह से पशुओं के लिए फायदेमंद होता है.

एक्सपर्ट की मानें तो यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसलिए पशुओं को सरसों का तेल जरूर देना चाहिए. इससे पशुओं का दूध भी बढ़ता है और फैट भी.

सरसों का तेल देने से पशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है. बीमारियों से लड़ने में उसे मदद मिलती है.

सरसों के तेल से पशु हैल्दी भी हो जाता है और उनकी भूख भी बढ़ती है. उन्हें जो भी चारा—पानी दिया जाता है वह उनके शरीर में अच्छे से लगता है.

अगर एक पशु को सरसों का तेल देने की बात की जाए तो 100 ग्राम प्रतिदिन सरसों का तेल दिया जा सकता है और 20 दिनों तक इसे देना चाहिए.

लगातार 20 दिन से ज्यादा सरसों का तेल न दें. इससे कुछ दिक्कतें भी हो सकती हैं. इसलिए इसे सिर्फ 20 दिनों तक देना चाहिए.

पशु का बॉडी वेट ज्यादा है तो आपको पशु को 200 ग्राम सरसों का तेल देना चाहिए. हालांकि तब आपको सिर्फ 200 ग्राम सरसों का तेल सिर्फ 10 दिन के लिए देना चाहिए.

सरसों का तेल देने का फायदा यह भी है कि अगर पशु में अफरा की समस्या होती है यह पेट फूला है तो 300 ग्राम सरसों का तेल दिया जा सकता है. इससे पशु को राहत मिलेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

World Veterinary Day: 2030 तक एफएमडी और ब्रूसेलोसिस बीमारी देश से हो जाएगी खत्म !

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है और इसमें सबसे...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...