Home डेयरी Milk Production: सिर्फ पांच दिनों में बढ़ाएं पशुओं का दूध उत्पादन, यहां पढ़ें इसका तरीका
डेयरी

Milk Production: सिर्फ पांच दिनों में बढ़ाएं पशुओं का दूध उत्पादन, यहां पढ़ें इसका तरीका

binni buffalo, livestockanimalnews, milk production
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. जब पशु को अच्छी डाइट दी जाती है, तो वह ज्यादा दूध का उत्पादन करता है. हालांकि कई बार पशु अपनी क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन नहीं करता. इसके चलते डेयरी फार्मिंग में मुनाफा कम हो जाता है. क्योंकि डेयरी फार्मिंग का पूरा मुनाफा दूध उत्पादन पर ही टिका होता है. आप गाय पाल रहे हैं या भैंस यदि आपका पशु ज्यादा दूध नहीं करता तो सिर्फ और सिर्फ पांच दिनों में एक ऐसा नुस्खा है, जिसका इस्तेमाल करने से पशु ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन करने लगेगा. अगर पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करेगा तो इसका सीधा सा मतलब है कि आपको डेयरी फार्मिंग में ज्यादा मुनाफा होगा.

पशुपालक भाइयों के घर में ऐसी बहुत सी चीज मौजूद होती है. जिनका इस्तेमाल करके वह पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ा सकते हैं. अगर आपका भी पशु कम दूध का उत्पादन करता है यह अपनी क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन नहीं कर रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको 5 दिन की एक ऐसे फीड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपका पशु दूध उत्पादन कम कर रहा है तो बढ़ जाएगा और आपको इससे डेयरी फार्मिंग में मुनाफा ज्यादा होने लगेगा. फिर देर किस बात की आइए जानते हैं.

इस तरह तैयार करें पशु का फीड
आपको खास तरह की खुराक तैयार करने के लिए 1 किलो गुड़ लेना होगा. फिर इसमें 250 ग्राम पीसी हुई हल्दी को मिला दें. इन दोनों चीजों में 150 ग्राम अजवाइन को भी एड कर दें. ऐसे भी ठंड में अजवाइन फायदेमंद होती है. 50 ग्राम सौंफ और 100 ग्राम मेथी का दाना भी इसमें मिला दें. पशुओं को इन सभी चीजों को देने के लिए सबसे पहले तो एक साथ मिला दें, उसका पाउडर बना लें. अगर आप ये अपने पशुओं को खिलते हैं तो इससे दूध उत्पादन में तेजी के साथ इजाफा होगा. जबकि ये फीड पशुओं को कई और तरह से भी फायदा पहुंचाएगी.

दूध बढ़ाने के अलावा ये भी हैं फायदे
आपकी जानकारी की बता दें कि गुड़ देने से पशुओं को ताकत मिलती है और वह ताजगी महसूस करते हैं. इससे उनका दूध उत्पादन तेजी के साथ बढ़ जाता है. जबकि अजवाइन का काम होता है कि वह पशुओं की पाचन शक्ति को बढ़ा दे और और इससे पशु बीमार भी नहीं पड़ते हैं. जबकि इसका भी इस्तेमाल पशु के दूध उत्पादन को बढ़ाने के काम में होता है. वहीं मेथी दाने का इस्तेमाल भी पशुओं के दूध बढ़ाने के लिए किया जाता है. इतना ही नहीं मेथी के दाने से पशुओं को तमाम जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं. उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर हो जाती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...