Home पोल्ट्री Poultry Farming: पोल्ट्री फार्मर्स यहां बेच सकते हैं अपना माल, इन मंडियों में मिलता है अच्छा रेट
पोल्ट्री

Poultry Farming: पोल्ट्री फार्मर्स यहां बेच सकते हैं अपना माल, इन मंडियों में मिलता है अच्छा रेट

सफेद अंडा देने वाली मुर्गी छोटे आकार की होती है औ कम खाती है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग एक बेहतरीन कारोबार है और इसे करके अच्छी कमाई की जा सकती है. हालांकि पोल्ट्री फार्मिंग का काम शुरू करने वाले नए लोगों के मन में ये सवाल जरूर उठता होगा कि पोल्ट्री फार्मिंग के बाद उत्पादित माल को कहां पर बेचें. जिससे उन्हें ज्यादा फायदा मिले. इसका बाजार कहां है. अगर आप भी ये जानन चाहते हैं कि पोल्ट्री प्रोडक्ट को किस जगह पर बेच सकते हैं. क्यों​कि जब सही जगह माल बेचा जाएगा तभी इसका सही दाम पोल्ट्री फार्मर्स को मिलेगा और इससे पोल्ट्री फार्मिंग के काम में फायदा होगा.

गौरतलब है कि लेयर मुर्गियां अंडों का उत्पादन करती हैं. अगर आप भी लेयर मुर्गियों को अभी-अभी पालना शुरू किया है और ये सोच रहें कि अंडों को कहां बेचना है तो यहां हम आपको बताएंगे कि कहां माल बेच सकते हैं और आपको कहां से ज्यादा मुनाफा मिलेगा. ताकि पोल्ट्री फार्मिंग में ज्यादा मुनाफा मिले.

इस मंडी से तय होते हैं दाम
अंडों की बात की जाए तो हरियाणा की बरवाला सबसे बड़ी अंडा मंडी है. अंडे के थोक कारोबारी बरवाला मंडी में रोजाना से 1.75 करोड़ तक अंडों का कारोबार करते हैं. हर दिन के अंडे के दाम भी यहीं तय होते हैं. ज्यादातर मंडी में बरवाला मंडी के रेट पर ही अंडे बेचे जाते हैं. बरवाला मंडी में तय हुए रेट पर 20 रुपए ट्रांसपोर्ट को जोड़कर लेनदेन होता है. बरवाला मंडी में यदि 600 रुपए के 100 अंडे हैं तो दूसरी मंडी में 20 रुपए ट्रांसपोर्ट को जोड़कर अंडों की कीमत 620 रुपए हो जाएगी.

ये भी हैं बड़ी मंडियां, यहां बेचें माल
बरवाला अंडा मंडी के अलावा राजस्थान के अजमेर और यूपी के गोरखपुर में भी अंडों की सबसे बड़ी मंडी है. इसके अलावा बेंगलुरु, बहरामपुर, चेन्नई, चित्तौड़, दिल्ली, ईस्ट गोदावरी, वेस्टर्न गोदावरी, होसपेट, हैदराबाद, जबलपुर, कोलकाता, मुंबई, मैसूर, नमक्कल, पुणे, रायपुर, सूरत, विजयवाड़ा, वारंगल, भोपाल, इंदौर, कानपुर, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, पटना, रांची और वाराणसी भी अंडे की बड़ी होलसेल मार्केट है. इन जगहों पर व्यापारी अपना माल बेच सकते हैं.

लोकल मार्केट में भी बेचिए माल
पोल्ट्री फार्मर्स कहते हैं कि अपने शहर के बाहर अंडा बेचने में कई बार नुकसान होता है. ट्रांसपोर्ट के दौरान अंडा टूटता है. इस वजह से लोकल बाजार में अंडा बेचने में ज्यादा फायदा मिलता है. हालां​कि इसमें उधारी भी हो सकती है. ये पोल्ट्री फार्मर पर निर्भर करता है कि उसे कहां माल बेचना है. ताकि उसे ज्यादा मुनाफा मिल सके.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में मुर्गियों को दिन में फीड खिलाने से बचें, ज्यादा पानी पिलाएं

नई दिल्ली. गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. ऐसे में मुर्गे और...

bird flu, poultry, livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियां सीआरडी की हो जाती हैं शिकार, बचाव न करने पर होता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. गर्मी के महीनों में मुर्गियों को बीमारियां बहुत परेशनी करती...