Home पोल्ट्री Poultry: हर दिन हो रहा 15 हजार अंडों का उत्पादन तो एक दिन और महीने में कितना होगा मुनाफा, जानें यहां
पोल्ट्री

Poultry: हर दिन हो रहा 15 हजार अंडों का उत्पादन तो एक दिन और महीने में कितना होगा मुनाफा, जानें यहां

egg
अंडों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में लेयर मुर्गियों को अंडा उत्पादन के लिए पाला जाता है. इस तरह की मुर्गियों को फार्म में केज के अंदर रखा जाता है और वहीं उन्हें दाना-पानी मुहैया कराया जाता है. जिसे खाकर-पीकर मुर्गियां अंडों का उत्पादन करती हैं और फिर इसे बेचकर कमाई की जाती है. मुर्गियों को अंडा उत्पादन के लिए लाइट की भी जरूरत होती है. अगर लाइट आन आफ करने में चूक हो जाती है तो अंडों का उत्पादन घट जाता है. बता दें कि लेयर पोल्ट्री फार्म में उत्पादित अंडों को मार्केट में आमतौर पर 5 से 6 रुपए तक में बिक जाते हैं. व्हाइट अंडे इसी तरह की लेयर मुर्गियों से उत्पादित होते हैं और लोग अपनी रोजमर्रा की डाइट में इसे शामिल करके प्रोटीन की कमी को पूरा करते हैं.

अगर आप भी पोल्ट्री फार्मिंग का काम करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है. मान लीजिए कि हर दिन आपके फॉर्म में 15 हजार अंडों का उत्पादन होता है तो इससे आप महीने में अच्छी खासी इनकम जनरेट कर सकते हैं. हो सकता है कि आपके मन में ये सवाल आ रहा हो कि इसमें खर्च कितना आता और कमाई कितनी होती है तो हम यहां आपको पूरी लागत निकालकर कितनी बचत होती है, उसके बारे में यहां बताएंगे. आईए इस बारे में जानते हैं कि आपको हर दिन कितनी कमाई होगी और महीने में कितना मुनाफा होगा.

15 हजार अंडे, 90 हजार में बिकेंगे
पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि अगर फॉर्म में हर दिन 15 हजार अंडों का उत्पादन हो रहा है तो इसका मतलब ये है कि फार्मर के फॉर्म में 17 से 18 हजार मुर्गियां हैं. जिससे डेली 15 हजार अंडों का उत्पादन हो रहा है. क्योंकि एक मुर्गी साल में औसतन 280 से 300 अंडों का उत्पादन करती है. अगर एक अंडा 6 रुपए प्रति पीस बिक रहा है तो हर दिन 90 हजार रुपए के अंडे की सेल इस फार्म से होगी. अब बात आती है कि कितनी लागत आएगी और कितना फायदा आएगा तो आइए अगले पैराग्राफ में जानते हैं.

2 लाख रुपए होगा मुनाफा
पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि इतनी मुर्गियों के लिए हर दिन 20 से 22 क्विंटल फीड की जरूरत होगी. इसके अलावा लेबर का खर्च, बिजली का खर्च और मेंटेनेंस का भी खर्च होता है. वैसे तो पोल्ट्री फार्मिंग के इस काम में अंडों का रेट ऊपर नीचे होता रहता है, कभी ज्यादा दाम मिलता है तो कभी कम लेकिन औसत निकाला जाए तो एक अडें पर 40 पैसा आसानी से बच जाता है. इसका मतलब यह है कि 15 हजार अंडों से हर दिन 6 हजार रुपए की कमाई होती है. वहीं महीने में 1 लाख 80 हजार रुपए का मुनाफा इतने अंडों से हो जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

layer hen breeds
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: बरसात में मुर्गियों का बिछावन गीला, मतलब उत्पादन घटा, बीमारियां बढ़ीं

नई दिल्ली. इन दिनों बारिश का मौसम है. ऐसे में मुर्गी पालकों...

पोल्ट्री

Poultry Feed: फंगस लगा फीड मुर्गियों को खिलाने के हैं बड़े नुकसान

नई दिल्ली. इन दोनों बरसात का मौसम है, ऐसे में एक खतरा...

livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: मुर्गियों की चोंच को जरूर काट दें, तनाव से एक-दूसरे पर करती हैं हमला

नई दिल्ली. अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर मुर्गियों को पालने...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Egg Production Profit: हर दिन 50 मुर्गियों से मिलता है 40 से 50 अंडा, होती है अच्छी कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि जब मुर्गी पालन अंडा उत्पादन...