Home पोल्ट्री Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करना चाहते हैं तो इस सरकारी संस्थान लें ट्रेनिंग और कमाएं मुनाफा
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करना चाहते हैं तो इस सरकारी संस्थान लें ट्रेनिंग और कमाएं मुनाफा

पोल्ट्री शेड के निर्माण के लिए ऊंची भूमि का चयन करना चाहिए. कुछ चट्टान वाली जगह होती है, वे ज्यादा अच्छी होती हैं. शेड ऊंची होती है, तो उसके पास जल का भराव नहीं हो पाएगा.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. एक मोटे अनुमान के मुताबिक मुर्गी पालन से आप सालाना 50 हजार से एक लाख रुपए तक का मुनाफा कमा सकते हैं. वहीं अगर बड़े स्तर पर मुर्गी पालन करते हैं तो 5 से 10 लाख रुपए तक की भी आपकी इनकम हो सकती है. इन दोनों बातों को पढ़कर आपके दिमाग में यह सवाल जरूर उठा रहा होगा कि छोटे स्तर पर मुर्गी पालन का काम शुरू किया जाए या बड़े लेवल पर. आपको बता दें कि इस सवाल और इन जैसे तमाम सवालों के जवाब देने के लिए और आपको मुर्गी पालन की सटीक जानकारी मुहैया कराने के लिए केंद्रीय एवियन रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी आईसीएआर बरेली दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप की का आयोजन करने जा रहा है.

यहां आप मुर्गी पालन से जुड़ी तमाम बारीकियां सीख सकेंगे. अगर आप भी मुर्गी पालन करना चाहते हैं तो इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बनकर मुर्गी पालन से जुड़ी तमाम बातों को जरूर सीख लें. ताकि मुर्गी पालन से अच्छा फायदा आपको मिले.

ट्रेनिंग लेना बेहद अहम है
एक्सपर्ट का कहना है कि किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है. अगर मुर्गी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो जरूरी यह है कि पहले ट्रेनिंग ले लीजिए. अगर आप ट्रेनिंग लेकर मुर्गी पालन का काम शुरू करेंगे तो आपको पता होगा कि मुर्गियों को कब बीमारी आती होने वैक्सीनेशन कब देना है. उन्हें उनका गर्मी में किस तरह से ख्याल रखना है. ठंड आने पर उनका रखरखाव कैसे करना है. अगर इन सब बातों की जानकारी आपको होगी तो फिर मुर्गी पालन में मृत्युदर बेहद कम देखने को मिलेगी. जिसका सीधा फायदा आपको मिलेगा.

कितनी लेगी फीस, कब तक कर सकेंगे आवेदन
केंद्रीय एवियन रिसर्च इंस्टीट्यूट आईसीएआर की ओर से 19 और 23 में 2025 को दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जाएगा. इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में लोग हाइब्रिड मोड ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों तरह से भागीदारी कर सकते हैं. ऑनलाइन कोर्स की फीस 2500 रुपए रखी गई है. जबकि ऑफलाइन कोर्स की भी फीस इतनी ही है. ऑफलाइन में बोर्डिंग और लोडिंग चार्ज अलग से देना होगा. अगर आप भी आईसीआर की ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 16 मई 2025 निर्धारित की गई है.

इस तरह करें आवेदन
आवेदन करने के लिए पाठ्यक्रम शुल्क का भुगतान ऑनलाईन गेटवे के माध्यम से करना होगा. पेमेंट गेटवे पेज में CARI BAREILLY द्वारा तलाशें. नोट कर लें कि किसी विशेष परिस्थितियों के अतिरिक्त भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं होगा. आननलाइन पंजीकरण फार्म भरना होगा. पाठ्यक्रम के ऑनलाईन पंजीकरण के लिए Gmail Account का होना अनिवार्य है. यदि आपके पास Gmail Account नहीं है, तो कृपया अपना Gmail Account बनाएं और पाठ्यक्रम में पंजीकरण करें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...