Home पोल्ट्री Poultry: गर्मी में मुर्गियों को स्ट्रोक से बचाना है तो इस समय न खिलाएं फीड, जानें कब क्या खिलाना सही है
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में मुर्गियों को स्ट्रोक से बचाना है तो इस समय न खिलाएं फीड, जानें कब क्या खिलाना सही है

poultry farming
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. गर्मी का महीना शुरू हो गया है और तकरीबन टेंपरेचर 40 डिग्री के पार रह रहा है. ऐसे में अगर आप मुर्गी पालक हैं तो आपके लिए ये जानना बेहद ही जरूरी है कि गर्मी के दिनों में मुर्गियों को फीड खिलाने का सही तरीका क्या है. जिससे आपकी मुर्गियों को हीट स्ट्रोक का खतरा न हो. मुर्गी अगर अंडा उत्पादन कर रही है तो उसमें कमी न हो या आप मीट उत्पादन के लिए ब्रॉयलर मर्गे पाल रहे हैं तो उसके वजन में भी कोई कमी न आए. क्योंकि बहुत ज्यादा गर्मी मुर्गियों को बहुत तरह से नुकसान पहुंचाती है.

पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि ज्यादा गर्मी की वजह से मुर्गियां फीड कम खाती हैं. जिसकी वजह से मुर्गियों में चाहे अंडा प्रोडक्शन हो या फिर मीट प्रोडक्शन दोनों प्रभावित होता है. उसके अंडों की क्वालिटी भी खराब हो जाती है. अंडे का छिलका और अंडे की क्वालिटी खराब रहती है. इसके अलावा गर्मी के दिनों में मुर्गियों में मृत्यु दर भी काफी ज्यादा दिखाई देता है. क्योंकि मुर्गियों को गर्मी में हीट स्ट्रेस बहुत ज्यादा होता है. जिसकी वजह से मुर्गियां जल्दी से बीमार पड़ जाती हैं और उनकी मौत हो जाती है.

दाने के साथ खिलाएं सब्जियां
बात की जाए फीडिंग की तो मुर्गियों को कब और क्या खिलाना चाहिए यह जानना जरूरी है. आप चाहे जो भी खिलाते हैं आपको गर्मी के समय कोशिश करना है दाने के साथ-साथ आपको कुछ हरी चीजें भी खिलानी है. जैसे हरी सब्जियां भी आप मुर्गियों खिला सकते हैं. जिसमें पानी बहुत ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है. दाना खिलाने की बात की जाए तो सुबह के समय आप एक बार मुर्गियों को दाना खिला दीजिए. जब सुबह 10 बजे के बाद से मौसम बहुत ज्यादा गर्म होने लग जाए तब आपको दानेदार चीज नहीं खिलाना है. उसकी जगह पर आप हरी सब्जियां वगैरह खिला सकते हैं. जिसमें पालक, मोरिंगा, खीरा, टमाटर जैसी चीज मुर्गियों खिला सकते हैं. जब शाम हो जाए तब यानि 5 बजे के बाद मुर्गियों को दाना खाने के लिए दे सकते हैं.

अचानक मर सकती है मुर्गियां
अब आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा होगा कि इन चीजों को रोकने के लिए एक्सपर्ट क्यों कह रहे हैं तो आपको बता दें कि जब भी गर्मी के समय में आप मुर्गियों को कोई भी चीज जैसा दाना खाने के लिए देते हैं उस दाने को मुर्गी को पचाने के लिए काफी ज्यादा एनर्जी की जरूरत पड़ती है. इससे उसकी एनर्जी लॉस होगी. जबकि ज्यादा गर्मी के दौरान ऐसे भी मुर्गियों में एनर्जी की कमी होती है और अगर और ज्यादा दाने को पचाने में एनर्जी मुर्गी को लगाना पड़ा तो उससे मुर्गी कमजोर पड़ सकती है. जबकि उनकी बॉडी में टेंपरेचर कम हो जाएगा. इससे वह हीट स्ट्रेस का शिकार हो जाएंगी और इससे वह स्ट्रोक का शिकार भी हो सकती हैं. वहीं अचानक मुर्गियां मर सकती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: सोनाली मुर्गी पालन में अहम है 1 से 24 दिन, इसी दौरान दो वैक्सीन भी दें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग अगर सोनाली चूजों के साथ करना चाहते हैं...

egg
पोल्ट्री

Egg Production: अंडा उत्पादन को लेयर पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए मिल रही सरकारी मदद

नई दिल्ली. मुर्गी पालन एक बेहतरीन काम है और इसे करके अच्छी...