Home पोल्ट्री Poultry Farming: गर्मी में कितना पानी पीती हैं मुर्गियां, कमी होने पर क्या हो सकती है परेशानी, जानें यहां
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में कितना पानी पीती हैं मुर्गियां, कमी होने पर क्या हो सकती है परेशानी, जानें यहां

poultry meat production in india
मुर्गियों की फॉर्म के अंदर की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. गर्मी के दिनों में मुर्गियों का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है. इस दौरान मुर्गियों को पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए. जिस तरह से पशुओं को पानी ज्यादा पिलाया जाता है. ठीक उसी तरह से मुर्गियों को भी पानी की ज्यादा जरूरत पड़ती है. अगर मुर्गियों को सही से पानी नहीं पिलाया जाए तो उनको हीट स्ट्रोक भी हो सकता है और उनकी तरफ तड़पकर मौत हो सकती है. इसका सीधा सा मतलब है कि आपको पोल्ट्री फार्मिंग के काम में नुकसान हो सकता है. इसलिए मुर्गियों को पानी पर्याप्त मात्रा में जरूर पिलाना चाहिए.

पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गियों के आगे हर वक्त पानी रखा होना चाहिए. उन्हें साफ और ठंडा पानी पिलाना चाहिए. मुर्गियों के सामने पानी रहेगा तो वो अपनी जरूरत के मुताबिक पानी पीती रहेंगी और उन्हें पानी की कमी नहीं होगी.

कई लीटर ज्यादा पानी की होती है जरूरत
पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि मुर्गी दूसरे सीजन के मुकाबले गर्मी में ज्यादा पानी पीती है. अगर एक रेशिओ देखा जाए तो जब दूसरे सीजन में टेंपरेचर 25 से लेकर 30 डिग्री होता है तो उस समय अगर आपके पास 50 मुर्गी है और ये तमाम मुर्गियां 1 किलो दाना खा रही हैं तो 1 किलो दाना डालने पर तकरीबन 2 लीटर पानी का इस्तेमाल होगा. वहीं गर्मी के समय में वही 50 मुर्गियां 1 किलो दाना खाने में करीब 5 से लेकर 8 लीटर पानी पी सकती हैं. गर्मी में मुर्गियों के लिए पानी कितना जरूरी है, आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं.

ठंडा पानी मुर्गियों को पिलाएं
गर्मी के दिनों में अगर पर्याप्त मात्रा में मुर्गियों को पानी नहीं मिलेगा तो मुर्गियों में और ज्यादा हीट स्ट्रेस आएगा. क्योंकि मुर्गियों की बॉडी में टेंपरेचर बढ़ता है. उन्हें रेगुलेट करने के लिए या मेंटेन करने के लिए पानी बहुत ज्यादा अहम होता है. जब भी मुर्गियों को पानी पीने के लिए दें तो एक बात का ध्यान रखना है कि मुर्गियों को ठंडा पानी पीने के लिए दें. ठंडा पानी देने का मतलब यह नहीं है कि बहुत ज्यादा चिल्ड पानी देना है. उसमें बर्फ डाल दें. इसका मतलब यह है ऐसा पानी दें, जो मुर्गियों आसानी से पी लें. आप उन्हें ट्यूबवेल या कुएं से निकाल कर पानी दें. यहां इस बात का भी ध्यान दें कि पानी को हर डेढ़ से दो घंटे में बदलते रहना है. अगर पानी को बदला नहीं तो पानी गर्म हो जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Egg Production: मेरठ के अरकम अंडो के उत्पादन से हर दिन कमाते हैं 1.23 लाख रुपए

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस न सिर्फ स्वरोजगार का जरिया है,...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Egg Production: ज्यादा अंडा उत्पादन के लिए मुर्गियों को दें भरपूर रोशनी, पानी का भी रखें ख्याल

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री कॉन्क्लेव में यूपी में अंडा उत्पादन बढ़ाने पर दिया गया जोर

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में पोल्ट्री सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम...

sonali murgi
पोल्ट्री

Poultry Farming: सिर्फ 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है मुर्गी पालन, बिल्कुल आसान तरीके से समझें

नई दिल्ली. ऐसे बहुत से युवा हैं जो अच्छी नौकरियां छोड़कर मुर्गी...