Home मछली पालन Fisheries: रूपचंद मछली पालें या पंगेसियस, जानें किसमें है ज्यादा मुनाफा
मछली पालन

Fisheries: रूपचंद मछली पालें या पंगेसियस, जानें किसमें है ज्यादा मुनाफा

पंगेसियस और रूपचंद मछली की तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन करने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि नए मछली पालकों को मछली पालन से जुड़ी तमाम जानकारी करने के बाद ही मछली पालन के काम में हाथ लगाना चाहिए. वैसे तो यह काम काफी मुनाफा देने वाला है लेकिन कई बार कम जानकारी की वजह से यह नुकसान भी पहुंचा सकता है. अगर फिश फार्मिंग के काम में आपको नुकसान हो गया तो फिर दोबारा मछली पालन करने की हिम्मत जुटाना मुश्किल हो जाता है. इसलिए मछली पालन की तमाम छोटी बड़ी जानकारियां करना बेहद ही जरूरी है. तभी फिश फार्मिंग में फायदा मिलता है.

मछली पालन में मछलियों का चयन करना बेहद जरूरी काम है. आपको यह मालूम होना चाहिए कि कौन सी मछली पालें, जिससे ज्यादा मुनाफा मिलता है. अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं होगी तो फिर मछली फार्मिंग के काम में नुकसान हो सकता है.

ज्यादा नहीं मिलता है इस मछली का दाम
फिश एक्सपर्ट का कहना है कि आजकल बहुत से मछली पालक पंगेसियस मछली जिसे पंगास, प्यासी और कई अन्य नाम से ज्यादा जाना जाता है, इसे पालते हैं. यह मछली कैट फिश कैटेगरी में आती है लेकिन इसका पालन बहुत ज्यादा फायदेमंद नहीं है. इस मछली पालन की शुरुआत आसान है लेकिन जब इसकी समस्या सामने आने लगती है, तब इसका पालन करने पर किसानों को नुकसान होता है. पंगेसियस मछली की सबसे बड़ी समस्या इसका बाजार मूल्य है. इस मछली का रेट ज्यादातर जगहों पर प्रति किलो 110 रुपए में मिलता है, जो इतनी ज्यादा मेहनत के मुकाबले बहुत कम है. जबकि आपको 6 महीने लगातार इस पर मेहनत करनी पड़ती है लेकिन जब इसको बेचने का समय आता है तो समझ जाता है कि मेहनत का परिणाम अच्छा नहीं मिलता है.

ज्यादा मिलता है इस मछली का दाम
फिश एक्सपर्ट कहते हैं कि पंगेसियस की की जगह अगर आप रूपचंद मछली यानी पापलेट मछली का पालन करते हैं तो ज्यादा फायदेमंद है. रूपचंद मछली फ्लोटिंग फीड के साथ-साथ नेचुरल फीड के अलावा कीट, पतंगे, खरपतवार और छोटे पौधे को भी खाकर अच्छी ग्रोथ हासिल करती है. इस मछली को पानी में आप पर कम खर्च पर पाल सकते हैं. वहीं इस मछली की खासियत ये है कि छह महीने में ही बिकने लायक साइज की तैयार हो जाती है. वहीं पंगेसियस के मुकाबले रूपचंद मछली का बाजार मूल्य ज्यादा होता होता है. रूपचंद मछली 150 से 200 रुपए किलो तक आसानी से बिकती है. वहीं कुछ जगह पर इसका रेट 250 रुपए किलो तक होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

फिश एक्वेरियम की मछलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं.
मछली पालन

Fisheries: 3,000 करोड़ रुपये का है भारत में सजावटी मछली का कारोबार

नई दिल्ली. भारत में मछली पालन में सजावटी मत्स्य पालन, मत्स्य पालन...

fish farming in cage
मछली पालन

Fisheries: एमपी में आधुनिक केज कल्चर को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देकर मछली उत्पादन में वृद्धि करेगी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में अंतर्देशीय मछली पालन की व्यापक संभावनाओं को...

Animal Husbandry, Fish, Duck Farming, Poultry Farming
मछली पालन

Fish Farming: तालाब की मछलियों के लिए मुश्किलों भरा है ये मौसम, तुरंत उठाएं जरूरी कदम

नई दिल्ली. क्या आप मछली पालक हैं, अगर आपका जवाब है हां,...