Home डेयरी Dairy: क्यों जरूरी है दूध छानना, क्या हैं इसके फायदे, जानें यहां
डेयरी

Dairy: क्यों जरूरी है दूध छानना, क्या हैं इसके फायदे, जानें यहां

सामान्य तौर पर गाय ढाई से 3 वर्ष में और भैंस तीन से चार वर्ष की आयु में प्रजनन योग्य हो जाती हैं. प्रजनन काल में पशु 21 दिनों के अंतराल के बाद गाभिन करा देना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग बेहतरीन कमाई करने वाला काम है. अगर आप इसे करते हैं तो हर महीने हजारों रुपए कमा सकते हैं. हालांकि इस काम में कमाई करने के लिए कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है. मसलन दूध का अच्छा उत्पादन होना चाहिए. साथ ही उत्पादन के वक्त दूध को साफ सुथरा तरीके से उत्पादन करने में भी ध्यान दिया जाना चाहिए. ताकि जब दूध को बेचा जाए तो उसका अच्छा दाम मिले. एक्सपर्ट डेयरी फार्मर्स को हमेशा ही पशुओं के दूध को छानने की सलाह देते हैं. ताकि दूध में कोई गंदगी वगैरह न रह जाए और इससे दूध के दाम पर असर न पड़े.

डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि अक्सर डेयरी फार्मर्स इस बात की शिकायत करते हैं कि उन्हें उनके दूध का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है. एक्सपर्ट की मानें तो इसमें कई बार डेयरी फार्मर्स की ओर से की गई खुद की लापरवाही भी शामिल होती है. क्योंकि जब कभी बड़ी डेयरी कंपनियां दूध को खरीदती हैं तो कई लेवल पर उसे चेक किया जाता है. अगर दूध में कोई गंदगी पड़ी रहती है, तब उसे दूध का दाम डेयरी कंपनियों की ओर से कम कर दिया जाता है. इन सब चीजों से बचने के लिए दूध उत्पादन में बेहद ही सावधानी रखनी चाहिए और कोशिश करना चाहिए कि कभी उसमें कोई गंदगी न आ जाए और हमेशा ही दूध छान कर बेचना चाहिए.

दूध छानने का क्या है फायदा
दूध को छानने के फायदे की बात की जाए तो इससे उसमें मौजूद गंदगी और छोटे कण हटा दिए जाते हैं. जिससे दूध स्वच्छ और सुरक्षित हो जाता है. छनाने से दूध में हानिकारक जीवाणु भी कम हो जाते हैं, जो इसे खराब कर देते हैं. दूध छानने से उसमें मौजूद गंदगी, बाल या अन्य छोटे कण हट जाते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि छानने से दूध में हानिकारक जीवाणु और सुखजीवी कम हो जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहते हैं. वहीं दूध का स्वाद और गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भी दूध को छनना बेहद ही जरूरी है. साफ सुथरे वातावरण में दूध दोहन और छानने से स्वच्छ दूध उत्पादन सुरक्षित होता है, जो कि मानव स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है.

इस तरह से दूध को छाने
मध्य प्रदेश सरकार के एनिमल हसबेंडरी डिपार्मेंट की ओर से दूध छानने को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है. उनकी ओर से बताया गया है कि दूध को क्यों छानना चाहिए. साथ ही यह भी बताया गया कि दूध को छानने के लिए क्या किया जा सकता है. विभाग के मुताबिक दूध छानने के लिए साफ कपड़े या छन्नी का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर साफ कपड़े हैं तो उससे दूध छानेंगे तो तमाम गंदगी कपड़े में ही रह जाएगी. जबकि छन्नी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इससे भी गंदगी छन्नी के अंदर रह जाएगी और दूध साफ हो जाएगा. जिससे बाल, मिट्टी जैसी गंदगी बाहर रह जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: एमपी में उन्नत नस्ल की गाय-भैंस के जरिए किसानों की बढ़ेगी इनकम

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में डेवरी और पशुपालन क्षेत्र को मजबूत बनाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: देश में 8 करोड़ परिवार डेयरी सेक्टर पर हैं आश्रित, दूध, घी, मक्खन, दही, चीज, खोया ने बदली तस्वीर

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग का अपनाएं स्मार्ट तरीका, कमाई कई गुना बढ़ जाएगी

नई दिल्ली. पशुपालन करने वाले पशुपालक भाई हमेशा इस कोशिश में रहते...