Home मछली पालन Fish Aquarium: क्या फिश एक्वेरियम में बर्फ डालनी चाहिए? जानें क्या है सही जवाब
मछली पालन

Fish Aquarium: क्या फिश एक्वेरियम में बर्फ डालनी चाहिए? जानें क्या है सही जवाब

फिश एक्वेरियम की मछलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. एक फिश एक्वेरियम घर की शोभा बढ़ाता है. ये मानसिक थकान और तनाव को दूर करता है. वहीं मन को बेहद सुकून देता है. दफ्तर हो या फिर घर एक्वेरियम देखने से मन की थकान दूर हो जाती है. कई लोग एक्वेरियम को सुंदरता के लिए लाते हैं. मकसद कुछ भी हो, साफ पानी, हरे पेड़ और रंगीन मछलियां, ये सभी एक साथ मिलकर एक अलग दुनिया में ले जाते हैं. आप भी अपने घर पर एक्वेरियम रखते हैं और इस मौसम में एक्वेरियम की देखभाल के तरीके सर्च कर रहे हैं तो आइये हम आपको बता रहे हैं कि आपको क्या करना चाहिए. कुछ लोगों के मन में सवाल उठते हैं कि गर्मी में जिस प्रकार फ्रिज का पानी ठंडक देता है, उसी प्रकार यदि मछलियों के ​एक्वेरियम में बर्फ या ठंडा पानी डाल दें तो उन्हें सुकून मिलेगा. इस सवाल पर एक्सपर्ट का क्या कहना है​, आइये जानते हैं.
फिश एक्वेरियम की मछलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं. बदलते मौसम में इनकी देखभाल करना जरूरी होता है. जरा सी देखभाल इनकी लंबी उम्र कर सकती है. आइये जानते है कि कैस गर्मी में एक्वेरियम की देखरेख कर सकते हैं.

क्या डालनी चाहिए बर्फ? फिश एक्वेरियम में बर्फ नहीं डालनी चाहिए. एक्वेरियम में सीधे बर्फ के टुकड़े डालने से तापमान में अचानक गिरावट आ सकती है, जिससे मछलियों को स्ट्रेस हो सकता है. बर्फ का पानी एक्वेरियम के पानी में मिल सकता है और कुछ मछली प्रजातियों के लिए हानिकारक हो सकता है. यदि आप एक्वेरियम को ठंडा करना चाहते हैं, आप एक्वेरियम में ठंडे पानी की एक वाटर-टाइट बैग में भरकर लटका सकते हैं, जिससे पानी का तापमान धीरे-धीरे कम होगा.

कूलिंग सिस्टम का यूज कर सकते है: अगर आप अपने फिश एक्वेरियम को ठंडा रखना चाहते हैं, तो आप एक कूलिंग सिस्टम का यूज कर सकते हैं. फिश एक्वेरियम के पानी को नियमित रूप से बदल सकते हैं, जिससे तापमान को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी. हालांकि, इन तरीकों को लागू करते समय ध्यान रखें कि पानी का तापमान अचानक से कम न हो, जिससे मछलियों को तनाव हो सकता है. एयर पंप पानी में हलचल बढ़ाएगा, जिससे हवा का तापमान कम हो जाएगा.

साबुन या डिटर्जेंट न करें यूज: फिश टैंक साफ करने के लिए आप कभी भी साबुन या किसी अन्य प्रकार का डिटर्जेंट यूज ना करें. इसमें रासायनिक अवशेष टैंक की मछली की हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं. सबसे पहले एक फिश नेट की हेल्प से मछलियों को बाहर निकालें और किसी बाउल या बाल्टी में उन्हें रख दें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली पालन

Fisheries: प्रोडक्ट ब्रांडिंग और स्मार्ट पैकेजिंग जैसे कामों से भी फिशरीज सेक्टर में कर सकते हैं ग्रोथ

नई दिल्ली. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट (MANAGE) फिशरीज इनोवेशन एंड...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Production: छत्तीसगढ़ में हुआ दोगुना मछली उत्पादन, 10 लाख टन पहुंचा प्रोडक्शन

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालकों की आर्थिक सुरक्षा बढ़ाई गई, छत्तीसगढ़ में हुए कई विकास कार्य

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग ने...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

Fish Farming: बाजार में मछली की गिरती कीमतों के बीच सरकार ने दी मछली पालकों को राहत

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश सरकार ने जानकारी दी है कि ई-फिश प्लेटफॉर्म...