Home डेयरी Green Fodder: कब और कैसे करें बरसीम की सिंचाई और कटाई, जानिए यहां डिटेल
डेयरी

Green Fodder: कब और कैसे करें बरसीम की सिंचाई और कटाई, जानिए यहां डिटेल

हरे चारे में बरसीम बेहद मायने रखती है. इसके जरिए पशु की हेल्थ तो सुधरती है साथ ही खेत की उवर्रक क्षमता भी बढ़ती है.
बरसीम की प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. हरे चारे में पाई जाने वाली बरसीम में कई पोषक तत्व होते हैं. इस वजह से बरसीम पशुओं खिलाने के कई फायदे होते हैं. बरसीम खिलाने से पशुओं की सेहत सुधरती है और उनसे दूध उत्पादन भी बढ़ता है. अगर आप बरसीम की खेती करते हैं तो इससे मिट्टी की क्वालिटी में सुधार होता है. अगर आप भी पशुओं को बरसीम खिलाना चाहते हैं तो इसकी खेती करनी चाहिए. ताकि आपके पास साल भर पशुओं के लिए भरपूर हरा चारा बना रहे और जो पशुओं के लिए पौष्टिक भी हो. बरसीम की खेती से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. आज आपको बता रहे हैं कि बरसीम की खेती के लिए सिंचाई और कटाई कब करनी चाहिए.
दुधारू पशुओं में हरे चारे की बहुत अहमियत होती है. हर चारा खिलाने से पशुओं को प्रोटीन मिलती है साथ ही दूध बढ़ता है. कई चीजें हरे चारे से मिलती है. हरा चारा पशुओं की सेहत सुधारने में भी काम करता है. हरे चारे में बरसीम बेहद मायने रखती है. इसके जरिए पशु की हेल्थ तो सुधरती है साथ ही खेत की उवर्रक क्षमता भी बढ़ती है.

कब करें सिंचाई: अच्छे अंकुरण व बढ़ोतरी के लिए बरसीम की बुवाई के बाद 4-5 दिन के अंतराल पर 2-3 हल्की सिंचाई करें. बाद में आवश्यकतानुसार 14-18 दिन के अंतराल पर सिंचाई करते रहें.

कटाई: बरसीम से नवम्बर के अंत से अप्रैल तक पांच कटाई प्राप्त की जा सकती हैं. पहली कटाई बुवाई के 50 से 55 दिनों के बाद करें. एवं शेष कटाईयां 30-35 दिन के अंतराल पर करें. बरसीम से अगर बीज उत्पादन लेना हो तो मार्च के बाद कटाई बंद कर दें. मई तक बीज पककर तैयार हो जाते हैं.

खरपतवार नियंत्रण: फसल की प्रारम्भिक अवस्था में दूब, कृष्णनील, गजरी, सैंजी, कासनी आदि खरपतवार अधिक उग आते हैं. फसल की प्रारम्भिक कटाई जल्दी करके एकवर्षीय खरपतवारों को नियंत्रित करें. खरपतवारों को काटकर या उखाड़कर खेत से बाहर
निकाल दें.

पैदावार: चारा फसलों में बरसीम का प्रमुख स्थान है. बरसीम से 800-1200 क्विंटल हरा चारा प्रति हैक्टेयर प्राप्त होता है. अगर फरवरी के बाद फसल बीज के लिए छोड़ दें तो 300-400 किलो बीज और 500-600 क्विंटल हरा चारा प्रति हैक्टेयर मिलता है. बरसीम के लिए 15 से 20 टन गोबर की खाद बुवाई के एक माह पहले खेत में मिलाएं और 20-30 किलो नत्रजन व 80 किलो फॉस्फोरस प्रति हैक्टेयर बुवाई से पहले खेत में डालें. नवम्बर के अंत से अप्रैल तक लगभग 12सौ क्विंटल हरा चारा प्रति हैक्टेयर प्राप्त होता है.

ये है बरसीम की उन्नत किस्में
मसकावी, वरदान, बी.एल.-10, बी.एल-22, जे.वी-1, खदरावी, फाईली, पूसा जाइन्ट, टी-780, टी-678, टी-724 बरसीम की उन्नत किस्में हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: दूध खरीद के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा और सही दाम मिलने से डेयरी में आएगा बड़ा निवेश

नई दिल्ली. भारत मंडपम में आयोजित अनुगा फ़ूडटेक इंडिया डेयरी 2026 के...

डेयरी

Dairy Business: डेयरी में आगे आ रही युवा पीढ़ी, एमपी में योजना के तहत आए टारगेट से ज्यादा आवेदन

नई दिल्ली. पशुपालन से छिटकने वाली युवा पीढ़ी का रुझान अब फिर...

sabar dairy plant
डेयरी

Dairy News: सितंबर-अक्टूबर तक बिहार में शुरू हो जाएगा एक और मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट

नई दिल्ली. बिहार के गया जी में मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ...

डेयरी

NDDB चेयरमैन ने एम्ब्रियो ट्रांसफर में आने वाली चुनौतियों को गिनाया

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करने वाले तमाम डेयरी फार्मर्स बोवाइन...