Home डेयरी MDDB: दूध का हुआ डिजिटाइजेशन, किसानों को मिलेगा सही और वक्त पर दाम, पढ़ें और भी फायदे
डेयरी

MDDB: दूध का हुआ डिजिटाइजेशन, किसानों को मिलेगा सही और वक्त पर दाम, पढ़ें और भी फायदे

Milk Production, Dairy News, UP Dairy News, A-Help Scheme, Animal Husbandry, Uttar Pradesh State Rural Livelihood Mission, Yogi Government, CM Yogi, UP CM
Symbolic pic

नई दिल्ली. देश में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से लेकर तमाम राज्यों की सरकारें काम कर रही हैं. ताकि देश में 24 करोड़ टन लीटर हो रहे दूध उत्पादन में और ज्यादा इजाफा किया जा सके. वहीं मध्य प्रदेश सरकार की ओर से भी दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. इन्हीं कदम में से एक राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) ने एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन का प्रबंधन सौंपना भी है. जिसके बाद बाद से एनडीडीबी ने इस सेक्टर में बेहतरी के लिए काम करना शुरू कर दिया है. जिसका फायदा डेयरी किसानों को भी मिलना शुरू हो गया है.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ये पहले ही कह चुके हैं कि राज्य में दूध उत्पादन 20 फीसद करने की दिशा में काम किया जा रहा है. बताते चलें कि अभी राज्य देश में दूध उत्पादन के मामले में तीसरे स्थान पर है लेकिन आने वाले समय में इस स्थिति को और बेहतर करने की दिशा में काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि राज्य को दूध की राधानी बनाएंगे. इससे किसानों को भी फायदा होगा. वहीं राज्य दूध उत्पादन के मामले में और ज्याद मजबूत बनेगा. किसानों को वाजिब और समय से दाम दिलाने की दिशा में भी राज्य सरकार एनडीडीबी के साथ मिलकर काम कर रही है.

एनडीडीबी ने दो महीने में किया पहला बड़ा काम
बता दें ​कि मध्य प्रदेश में भोपाल प्रदेश के दुग्ध संघों में डिजिटाइजेशन शुरू हो गया है. इसके पहले चरण में दूध खरीदी के बाद उसकी जांच और भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) ने एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन का प्रबंधन संभालने के दो महीने पूरे होने से पहले यह पहला बड़ा काम किया है. इसके लिए फेडरेशन ने ईआरपी सिस्टम लागू कर दिया है. इससे सभी प्रमुख काम ऑनलाइन हो सकेंगे.

एप आधारित मिल्क स्टोरेज सिस्टम बनाया
एमपसीडीएफ के एमडी डॉ. संजय गोवाणी ने इस फैसले के बाबत बताया कि एनडीडीबी ने एक मोबाइल ऐप आधा​रित मिल्क स्टोरेज सिस्टम भी विकसित की है. यह ऐप ईआरपी सिस्टम से जुड़ा रहेगा. इससे किसानों को दूध का सही मूल्य और समय पर भुगतान मिल सकेगा. भुगतान प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी. यह ऐप स्वचालित दूध संग्रहण प्रणाली की लागत भी घटाएगा. इससे डेयरी संघों को आर्थिक लाभ भी होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...