Home career Government Job: छत्तीसगढ़ में फायर डिपार्टमेंट ने निकाली भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन
career

Government Job: छत्तीसगढ़ में फायर डिपार्टमेंट ने निकाली भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन

जॉब न्यूज.

नई दिल्ली. क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? अगर आपका जवाब हां में है तो फिर ये खबर आपके लिए है. क्योंकि सरकारी नौकरी का एक और मौका आपका इंतजार कर रहा है. दरअसल, छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती निकाली गई है. कई पदों के लिए तकरीबन 300 पदों पर भर्ती की जानी है. अगर आप चाहते हैं कि इन भर्तियों में शामिल होकर अपना कॅरियर बना लें तो फिर देर न करिए और जल्द से जल्द इसके आवदेन के लिए तैयार हो जाइए. हालांकि अभी आवेदन करने में वक्त है. क्योंकि आवेदन की तारीख का ऐलान तो कर दिया गया है लेकिन अप्लीकेशन विंडों को ओपेन नहीं की गई है.

दरअसल, छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग की ओर से ऑफिसर, वाहन चालक, ऑपरेटर के 295 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. जिसके लिए आप आवेदन करके नौकरी पा सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बात दें कि इन भ​र्तियों के लिए एक जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. यानि आप एक जुलाई से आवेदन कर सकते हैं. आइए डिटेल में जानते हैं कि 295 पदों में किस पद पर कितनी भर्ती निकली है. ताकि आप अपनी एजुकेशन के मुताबिक उसमें अप्लाई कर सकें और कॅरियर बना सकें.

लंबा इंतजार हुआ खत्म
दरअसल, इस भर्ती का इंतजार काफी समय से उम्मीदवार कर रहे थे. अब अग्निशमन विभाग में भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी सामने आ चुकी है. विभाग की ओर से 295 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. इनमें स्टेशन अॉफिसर, वाहनचालक, अॉपरेटर, फायर मैन आदि के पद शामिल हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु होगी. अभ्यर्थी 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे. त्रुटि सुधार के लिए भी 2 दिन का समय दिया जाएगा. विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 295 पदों में स्टेशन स्टे ऑनलाइन (उप निरीक्षक) के कुल 21 पदों पर भर्ती होगी.

कितन पदों पर निकली कितनी भर्ती
इसी तरह वाहन चालक के 14 पदों पर भर्ती निकाली गई है. वहीं वाहन चालक कम आरेटर के 86 पदों पर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जबकि फायर मैन के 117 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इतना नहीं स्टोर कीपर के 32 पदों पर उम्मीदवारों को भर्ती किया जाएगा. मैकेनिक के 2, वॉचरुम आपरेटर के 19 औरवायलैस आपरेटर (संविदा) के कुल 4 पदों पर भर्ती होगी. भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट cghged.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...