Home पशुपालन Cow Husbandry: बेसहारा घायल गोवंश का किया इलाज, चार गायों की सर्जरी और तीन का कृत्रिम पैर लगाया
पशुपालन

Cow Husbandry: बेसहारा घायल गोवंश का किया इलाज, चार गायों की सर्जरी और तीन का कृत्रिम पैर लगाया

गाय के इलाज के दौरान मौजूद राज्यमंत्री.

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में बेसहारा गायों का सहारा मिल गया है. दरअसल, ऐसी गायों जो किसी वजह से जख्मी हैं उनका इलाज किया जा रहा है. पिछले दिनों मध्य प्रदेश के दमोह नगर के पुराना थाना (पुलिस) परिसर में वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति के की ओर से निराश्रित घायल गौवंश उपचार शिविर का आयोजन किया गया था. जहां बेसहारा घायल गोवंश का पशु ​चिकित्सकों की टीम ने इलाज किया. यहां चार गायों की सर्जरी की गई और तीन को कृत्रिम पैर लगाय़ा गया, जो फिर अपने पैरों पर चलने लगीीं.

प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने शिविर का उद्घाटन किया और समिति की तारीफ की. उन्होंने कहा कि गौसेवा की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है क्योंकि जिस भाव से यह लोग काम करते हैं. वेटरिनरी कॉलेज की पूरी टीम अपनी पूरी सर्जरी की टीम लेके आई और अभी देख रहे हैं 03-04 ऑपरेशन वह कर चुके हैं. टीम ने एक गाय के पैर के तीन ऑपरेशन करके उस गाय को चला दिया. नकली पैर लगाके उनको चलाया, गौ माता कभी चिल्ला कर कह तो सकती नहीं, दर्द सह लेगी, लेकिन कार्यकर्ताओं के दिल में जो भाव हैं, उस भाव की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम हैं. मैं सदस्यों का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूँ, आज उनके बीच में आने का अवसर मिला.

मंत्री ने सुविधाओं को बढ़ाने का किया ऐलान
राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि मूक गौ वंश के लिए जो ये काम कर रहे हैं, बहुत अच्छा है. यहां कुछ सुविधाएं जो चाहिए उसके लिये उप संचालक संजय पांडे को प्रस्ताव बनाकर भेजने कहा गया है. उन्होंने कहा उसको बेहतर करने का प्रयास किये जायेगे. उन्होंने सभी से अपील किया कि जो भी पुण्य कार्य वह करना चाहते हैं, यहां आकर के देखें और यहां जो भी मदद करना चाहते हो वह मदद करें. शासकीय मदद तो होगी लेकिन वह भी मदद करेंगे तो मुझे लगता है इनको बल भी मिलेगा और यह काम में और सरलता होगी.

गाय को लगाया प्लास्टर
इस शिविर में नानाजी देशमुख वेटरनरी साइंस यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. मनदीप शर्मा डीन डॉ. आरके शर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में डॉ. शोभा जावरे और उनकी टीम ने यहां पर चार गौ माता की सर्जरी की और तीन गौ माता का कृत्रिम पैर बनाया गया. दो का प्लास्टर किया गया, एक गाय जिसे पुराना फ्रैक्चर था, उसका प्लास्टर फिक्सचर लगाकर किया गया इसके साथ अन्य गोवंश का उपचार भी किया गया. कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा पशु चिकित्सा शिविर को देखा और फिर तारीफ की. उन्होंने कहा कि बारिश के समय में पशु बहुत घायल होते है, पशुओं को चिकित्सीय उपचार की आवश्यकता होती है, उनको चिकित्सा सुविधा मिल नहीं पाती है, आज यहं पर वेटनरी कॉलेज के डॉक्टर भी आये हुए है, जो पशुओं की सर्जरी का काम करते है, निश्चित रूप से बहुत ही अच्छी पहल है, जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...