Home डेयरी Milk: दो दूध संघ को सरकार ने दिए 8 करोड़ रुपए, बिक्री पर 6 रुपए तक बोनस देने की पहल भी की
डेयरी

Milk: दो दूध संघ को सरकार ने दिए 8 करोड़ रुपए, बिक्री पर 6 रुपए तक बोनस देने की पहल भी की

The revised NPDD will give an impetus to the dairy sector by creating infrastructure for milk procurement
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार राज्य में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए काम कर रही है. ताकि राज्य दूध उत्पादन में अपनी रैकिंग में और ज्यादा सुधार कर सके. इसी कड़ी में कई काम किए जा रहे हैं. योजनाएं शुरू की गईं हैं ताकि पशुपालकों को इसका फायदा हो और वो पशुपालन करके दूध का उत्पादन करें. राज्य में दूध उत्पादन को 20 फीसद तक करने के लक्ष्य के साथ सरकार आगे बढ़ रही है. इस रास्ते में आ रही तमाम रुकावटों को भी सरकार दूर करने का काम कर रही है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पशुपालकों, किसानों की समस्याओं तुरंत हल निकाला जा रहा है. इसके लिए ऑनलाइन समाधान दिवस का आयोजन किया गया है. जहां तुरंत कई समस्याओं का हल निकाला गया.

कौन से महत्वपूर्ण निर्देश दिए

सीएम ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के माध्यम से प्रदेश में दूध विक्रेताओं को लाभान्वित करने के बारे में जिला स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए.

जबलपुर दुग्ध संघ को 6 करोड़ रुपए और ग्वालियर दुग्ध संघ को 2 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई.

प्रदेश में दूध की बिक्री पर 2 रुपए से लेकर 6 रुपए तक बोनस देने और नई सहकारी समितियों के गठन की पहल हुई है, जिससे दुग्ध संकलन में वृद्धि हुई है.

प्रदेश में जहां 934 नई समितियां बनी हैं, वहीं लगभग 25 हजार दुधारू मवेशी भी बढ़े हैं.

प्रदेश के सभी जिलों में शिविर लगाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, गौवंश के संरक्षण और सांची ब्रांड को अधिक लोकप्रिय बनाने के प्रयास किए जाएं.

निष्कर्ष
सरकार की इन पहलों से पशुपालकों को फायदा मिलेगा और राज्य में दूध उत्पादन बढ़ जाएगा. इसके लिए सरकार इन चीजों पर फोकस कर रही है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

sabar dairy plant
डेयरी

Dairy News: सितंबर-अक्टूबर तक बिहार में शुरू हो जाएगा एक और मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट

नई दिल्ली. बिहार के गया जी में मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ...

डेयरी

NDDB चेयरमैन ने एम्ब्रियो ट्रांसफर में आने वाली चुनौतियों को गिनाया

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करने वाले तमाम डेयरी फार्मर्स बोवाइन...

डेयरी

Milk Production: 10 हजार से ज्यादा पशुपालक और दूध उत्पादकों को एक मंच पर लाया गया

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50...

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk: एमपी में बढ़ गया दूध उत्पादन, मिल्क कैपिटल बनने की राह पर है राज्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार...