Home सरकारी स्की‍म Government Scheme: नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का फायदा उठाकर बन गए बड़े डेयरी कारोबारी
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का फायदा उठाकर बन गए बड़े डेयरी कारोबारी

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने का काम कर रही है. इसी को देखते हुए सरकार की तरफ से नंदिनी कृषक समृद्धि योजना चलाई गई है. इस योजना के तहत देसी नस्ल की गायों जैसे साहिवाल, गिर और थारपारकर को पालने पर सरकार आर्थिक मदद दे रही है. यानि की डेयरी फार्म की स्थापना करके पशुपालक भाई अच्छी कमाई कर सकते हैं. ये योजना के तहत पशुपालकों की इनकम बढ़ाने के लिए डेयरी फार्म स्थापित करने पर तकरीबन 62.5 लाख की कुल लागत आती है. जिसका 50 फीसद खर्च सरकार की ओर से उठाया जाता है.

यानी अधिकतम 31. 25 लाख बतौर सब्सिडी सरकार डेयरी फार्म की स्थापना के लिए किसानों को देती है. इस योजना के उद्देश्य की बात करें तो उच्च गुणवत्ता वाले देशी गोवंश का संवर्धन और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देना है. योजना के तहत 50 फीसद सब्सिडी ली जा सकती है. बैंक लोन के तौर पर 35 परसेंट और खुद का 15 परसेंट ही लगाना होगा. बाकी का पैसा सरकार आपको देगी.

कौन ले सकता है फायदा
इस योजना के लिए वही पात्र होगा जो उत्तर प्रदेश का निवासी होगा. पशुपालन में कम से कम 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए.

वहीं उसके पास डेयरी के काम के लिए 0.5 एकड़ जमीन, चारा उत्पादन के लिए डेढ़ एकड़ जमीन खुद की या लीज पर ली गई होनी चाहिए.

बता दें कि बहुत से किसान इस योजना का फायदा उठाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं.

नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का फायदा पाने वाले अंकित कुमार सिंह ने बताया कि 25 गायों के पालन के लिए सरकार के द्वारा सब्सिडी मिली है.

इस योजना का फायदा लेने के लिए 25 देसी साहीवाल थारपारकर और गिर गाय पालने को कहा गया है.

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने डेयरी फार्म में 23 साहीवाल गाय और दो गिर गायों का पालन इस योजना से जुड़ने के बाद शुरू किया.

उन्होंने कहा कि योजना से जुड़ने से पहले उनके पास तीन गाय और दो भैंस थी लेकिन अभी इस योजना से जुड़कर बड़े पैमाने पर डेयरी फार्मिंग का काम कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उन्हें 50 फीसद सब्सिडी मिली है. सब्स्डिी के के तोर 31.25 लाख सरकार की ओर से मिला है.

जिसकी मदद से उन्होंने अच्छी क्वालिटी का शेड बनवाया. मिल्किंग मशीन ली और डेयरी फार्मिंग में तमांम जरूरत के समान को खरीदा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...