Home डेयरी Dairy Animal News: पशुओं के चारे के लिए कैसे करें ज्वार की बुआई, पूरी जानकारी पढ़ें यहां
डेयरी

Dairy Animal News: पशुओं के चारे के लिए कैसे करें ज्वार की बुआई, पूरी जानकारी पढ़ें यहां

ज्वार की फसल.

नई दिल्ली. ज्वार गर्म-नम जलवायु वाले क्षेत्रों में उगाई जाती है. पश्चिम अफ्रीका को ज्वार का उत्पत्ति स्थल माना जाता है. ज्वार की विभिन्न किस्मों को समुद्र तल से 2700 मीटर की ऊंचाई तक उगाया जा सकता है. जायद में ज्वार की बहु कटाई तथा खरीफ में एकल कटाई किस्में बोनी चाहिए जिनमें एच.सी.एन. की मात्रा कम हो. अच्छे पानी निकास वाली दोमट, बलुई दोमट भूमि इसकी खेती के लिए उपयुक्त है. पलेवा करके एक जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से तथा 1-2 जुताई कल्टीवेटर हल से करनी चाहिए. हर जुताई के बाद पाटा लगाना चाहिए.

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की मानें तो बहु कटाई किस्मों की बुवाई मार्च के दूसरे हफ्ते से मार्च अंत तक करनी चाहिए तथा एकल कटाई किस्मों की बुवाई जून के अंतिम और जुलाई के प्रथम सप्ताह में करनी चाहिए. एकल कटाई किस्म की बीज दर 40-50 किलो ग्राम और बहु कटाई किस्म की बीज दर 25-30 किग्रा. प्रति हैक्टेयर होनी चाहिए. आमतौर इसे छिटकवां बोते हैं. 25-30 सेमी. की दूरी पर लाइनों में इसकी बुवाई करना अच्छा होता है.

कितना डालना चाहिए उर्वरक
उर्वरकों का प्रयोग भूमि परीक्षण के आधार पर करें. 30 किग्रा. नत्रजन तथा 40 किग्रा. फोस्फोरस प्रति हैक्टेयर बुवाई के समय प्रयोग करें.

एक माह बाद 60 किग्रा. नत्रजन दें. प्रत्येक कटाई के बाद 50 किग्रा. प्रति हैक्टेयर नत्रजन का प्रयोग करें.

खतपतवार नियंत्रण के लिए बोने के तुरंत बाद रासायनिक खतपतवार नाशक एट्राजीन 1 किग्रा. प्रति हैक्टेयर और पेंडीमिथैलिन 1.5 किग्रा. प्रति हैक्टेयर 600 लीटर पानी में एक साथ घोलकर प्रति हैक्टेयर छिड़काव करें।

फसल को वर्षा होने से पूर्व हर 8 से 12 दिन बाद सिंचाई की जरूरत पड़ती है.

बुवाई के 60-70 दिन बाद (फूल वाली अवस्था पर) हरे चारे के लिए पहली कटाई करनी चाहिए, इसके बाद फसल हर 45-50 दिन बाद काटने योग्य हो जाती है.

मार्च में बोई गई ज्वार से सितम्बर के अंत तक 4 बार कटाई की जा सकती है.

हरे चारे की उपज प्रति कटाई में 20-25 टन प्रति हैक्टेयर प्राप्त हो सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

sabar dairy plant
डेयरी

Dairy News: सितंबर-अक्टूबर तक बिहार में शुरू हो जाएगा एक और मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट

नई दिल्ली. बिहार के गया जी में मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ...

डेयरी

NDDB चेयरमैन ने एम्ब्रियो ट्रांसफर में आने वाली चुनौतियों को गिनाया

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करने वाले तमाम डेयरी फार्मर्स बोवाइन...

डेयरी

Milk Production: 10 हजार से ज्यादा पशुपालक और दूध उत्पादकों को एक मंच पर लाया गया

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50...

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk: एमपी में बढ़ गया दूध उत्पादन, मिल्क कैपिटल बनने की राह पर है राज्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार...