Home पशुपालन Goat Farming: इस बीमारी में बकरियों की तेजी से होती है मौत, यहां पढ़ें लक्षण और बचाव का तरीका
पशुपालन

Goat Farming: इस बीमारी में बकरियों की तेजी से होती है मौत, यहां पढ़ें लक्षण और बचाव का तरीका

livestock animal news
बाड़े में चारा खाती बकरियां.

नई दिल्ली. अन्य पशुओं की तरह ही बकरियों को भी खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग परेशान करता है. ये बकरियों को भी होता है और उनके उत्पादन को प्रभावित करता है. यहां तक तो मामला ठीक है लेकिन इस बीमारी में बकरियों की 100 फीसद तक मौत भी हो जाती है. ये मामला ज्यादा गंभीर है. इसलिए इससे बचाव करना बेहद ही जरूरी होता है. भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के एक्सपर्ट का लाइव स्टक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि बकरियों को इस बीमारी से बचाना के लिए वैक्सीन लगवाई जाती है.

अगर आप भी इस बीमारी की डिटेल जानना चाहते हैं और ये कि कैसे क्या इस बीमारी के लक्षण हैं और कैसे रोकथाम करते हैं तो इस खबर को आखिरी तक पढ़ें

बीमारी की फुट डिटेल क्या है
यह विषाणु जनित रोग है. ये बीमाारी ओए एशिया-1 द्वारा होती है. बूढ़े पशु में इस रोग के मुख्य लक्षण, मुंह जीभ, डेन्टल पैड व खुरों के बीच में छाले व फूटकर घाव हो जाना है.

जिसके कारण पशु लंगड़ाने लगता है तथा मुंह में छाले व घाव हो जाने के कारण चारा खाने में परेशानी होती है.

नवजात मेमनों में बिना किसी लक्षण के अचानक मृत्यु हो जाती है. मेमनों में यह रोग हृदय को प्रभावित करता है जिससे मृत्युदर 80-100 प्रतिशत तक हो जाती है. इस रोग का कोई विशेष उपचार नहीं है

बीमारी में सही देखभाल जिसके तहत लक्षणों के आधार पर उपचार एन्टीबायोटिक, दर्द, बुखार रोकने की दवाएं (एनाल्जेसिक) तथा मुंह के व खुरों के छाले इत्यादि की एन्टीसेप्टिक घोल से धुलाई की जानी चाहिए.

नर्म व सुपाच्य भोजन की आपूर्ति व रोगी प्रभावित पशुओं को एक जगह रखना इत्यादि किया जा सकता है.

इस रोग के प्रभावी रोकथाम के लिये खुरपका मुंहपका की पालीवैलेन्ट वैक्सीन द्वारा टीकाकरण ही उचित उपाय है.

इसका टीका प्रतिवर्ष 6 महीने के अन्तराल पर मुख्यरूप से जनवरी-फरवरी व जुलाई-अगस्त में 1 मिली खाल के नीचे मांस में लगाते हैं.

मेमनों में टीका 3 माह से अधिक उम्र के बच्चों में लगाना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...