Home career UP Police Job: यूपी पुलिस में हजारों पदों पर निकली एसआई की भर्ती, जानें कब तक करना है आवेदन
career

UP Police Job: यूपी पुलिस में हजारों पदों पर निकली एसआई की भर्ती, जानें कब तक करना है आवेदन

यूपी पुलिस.

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है. असल में यूपी पुलिस ने उत्तर प्रदेश में एसआई भर्ती करने जा रही है. ताकि कानून व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके और रिक्त पदों को भरा जा सके. इसके लिए यूपी में एसआई सहित 4543 पदों पर भर्ती के लिए बहाली निकाली गई. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 4543 पदों के लिए आवेदन भी शुरू किए हैं. अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट upprpb.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

इस भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता में पुरुष की हाइट 168 सेमी और सीना 79 सेमी बिना फुलाए होनी चाहिए. फूलने के बाद 84 सेमी होना चाहिए. महिला उम्मीदवारों की हाइट 152 सेमी होनी चाहिए.

कितनी होनी चाहिए उम्र, आवेदन फीस क्या है
उम्र की सीमा की बात की जाए तो न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए. आयु सीमा में सभी वगों को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी. इसके अलावा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी.

बताया जारहा है कि सामान्य, ईडब्ल्यूएस अन्य पिछड़ा वर्ग को 500 रुपए और एससी और एसटी 400 रुपए फीस के तौर पर देना होगा.

किस तरह करना है आवेदन
उम्मीदवारों को OTR करना जरूरी होगा. OTR करने के लिए भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov. in/के Home/Notice पर जाकर आवेदन के लिए Link पर क्लिक करें.

अब अपनी ईमेल आईडी, यूनीक मोबाइल नंबर, की डिटेल भरें। डिजीलॉकर के जरिए वेरिफिकेशन करें. रजिस्ट्रेशन करके पासवर्ड जनरेट करें.

अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें. फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स स्टेप बाय स्टेप करके भर दें.

फोटोग्राफ रियल टाइम यानी लाइव फोटोग्राफ ली जाएगी. हस्ताक्षर 50mmX20mm आकार के बॉक्स के अदंर करने होंगे.

पदों का प्रेफरेंस चुनें. ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकाल लें.

चयन के लिए रिटन एग्जाम, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...