Home मछली पालन Fish Farming: कम खर्च पर ऐसे करें मछली पालन, मुनाफा मिलेगा ज्यादा
मछली पालन

Fish Farming: कम खर्च पर ऐसे करें मछली पालन, मुनाफा मिलेगा ज्यादा

rupchandra fish
रूपचंद मछली की तस्वीर.

नई दिल्ली. अगर आप मछली पालन (Fish Farming) शुरू करना चाहते हैं तो रूपचंद मछली आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है. उत्तर प्रदेश मछली पालन विभाग (Uttar Pradesh Fisheries Department) की मानें तो रूपचंद मछली मांसाहारी मछली है और इसकी अच्छी ग्रोथ कंपनी के फीड पर ही होती है. यदि आप उसे फ्लोटिंग फीड नहीं खिलाते हैं, तब इसकी ग्रोथ में कमी देख सकते हैं. अगर निवेश करने की क्षमता है तो फ्लोटिंग फीड खिलाकर ही रूपचंद मछली को पालना चाहिए. ताकि अच्छी ग्रोथ मिले और मछली पालन के काम में ज्यादा फायदा मिले.

क्योंकि इससे सही मात्रा में मछलियों को प्रोटीन और फैट मिलता है और उनकी ग्रोथ अच्छी होती है और उनका वजन जल्दी बढ़ता है. जबकि बाजार में इसका अच्छा दाम भी मिलता है.

क्या-क्या खिला सकते हैं
यदि किसी के पास निवेश करने के लिए ज्यादा पैसा नहीं है तो वह रूपचंद्र मछली को पोल्ट्री वेस्ट, सड़े अंडे, चिकन वेस्ट यानी पोल्ट्री फार्म से निकली हुई चीजें और किचन वेस्ट भी खिला सकते हैं.

जिससे फ्लोटिंग फीड का खर्च काफी कम हो जाएगा और इसके बाद भी अच्छा रिजल्ट मिलेगा.

यह सारी चीज खिलाने से हो सकता है कि प्रोटीन के मुकाबले ग्रोथ कम हो लेकिन इससे आपकी कास्ट बचेगी. इस लिहाज से इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है.

वहीं अगर आप फ्लोटिंग फीड ना खिलाकर मछलियों को किचन वेस्ट, पोल्ट्री वेस्ट खिलाते हैं तो तालाब गंदा होने का चांस ज्यादा रहता है. इसलिए तालाब की सफाई पर भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

निष्कर्ष
यह एक ऐसा तरीका है जिससे कम खर्चे में मछली पालन किया जा सकता है और अच्छा खासा फायदा उठाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

shrimp farming in india
मछली पालन

Seafood Export: चीन और यूरोपीय संघ के सीफूड निर्यात मूल में 22 और 37 फीसद की बढ़ोतरी

नई दिल्ली. देश से एक्सपोर्ट होने वाला सीफूड एक्सपोर्ट लगातार बढ़ रहा...

shrimp farming problems
मछली पालन

Fisheries: टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से भीमावरम फिशरीज क्लस्टर होगा मजबूत

नई दिल्ली. नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बिजय...

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fisheries: आंध्र प्रदेश ने 64 लाख टन मछली उत्पादन कर टारगेट किया पूरा

नई दिल्ली. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के...