Home पशुपालन Animal Husbandry News: पशुओं को सितंबर में हो सकती है ये परेशानियां, बचाव का तरीका पढ़ें यहां
पशुपालन

Animal Husbandry News: पशुओं को सितंबर में हो सकती है ये परेशानियां, बचाव का तरीका पढ़ें यहां

livestock
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. जिस तरह से आम इंसानों पर मौसम का प्रभाव पड़ता है. ठीक उसी तरह से जानवरों पर भी असर पड़ता है. खासकर डेयरी जानवरों पर. अगर आप भी डेयरी फार्मर हैं तो पशुओं की सेहत का ख्याल जरूर रखें. पशुओं का मौसम के लिहाज से ध्यान रखें. बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fisheries Resources) की मानें तो सितम्बर माह में वातावरण के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जाता है. मौसम के इसी उतार-चढ़ाव के कारण दुष्प्रभावों से पशुओं को बचाने के उपायों पर ध्यान दें.

अगर आप यहां बताई जाने वाली बातों पर ध्यान देते हैं तो फिर पशुओं को मौसम की वजह से होने वाली परेशानियों से बचा सकते हैं.

क्या करना है जाने यहां
इस माह में पशुओं को दिन के समय धूप से बचाने तथा पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करें.

रात के समय ठंड से बचाने के लिए छप्पर, प्लास्टिक आदि के नीचे पशुओं को बांध कर रखें.

अच्छा मानसून होने पर पशुशाला में जल भराव समस्या व आद्रता जनित रोगों के संक्रमण की प्रबल सम्भावना बनी रहती है.

इसलिए वर्षा जल निकासी का समुचित प्रबंध करें. पशुओं को यथासंभव सूखे व ऊंचे स्थान पर रखें.

चारागाह बाड़े की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. समय-समय पर फर्श व दीवारों पर चूने के घोल का छिड़काव करें.

इस माह में गलाघोंटू (एच.एस.) और लंगड़ी बुखार (बी.क्यू.) के फैलने की संभावना भी अत्यधिक रहती है.

इसलिए समय रहते इनके टीके पशुओं में अवश्य लगवा लें अथवा रोग होने पर पशु चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें.

हरे चारे की अधिक उपलब्धता के कारण पशुओं में हरे चारे के अधिक सेवन से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए पशुओं को बार-बार खुले में चरने के लिए नहीं भेजें.

इससे संक्रमण होने की संभावना बढ़ती है. हरे चारे और दाने के साथ लवण – मिश्रण दें. इससे पशुओं को फायदा होता है.

निष्कर्ष
पशुओं को मौसम की मार से बचाने के लिए इन बातों का ध्यान देना जरूरी होता है, तभी पशुओं की सेहत सही रहेगी. जब सेहत सही रहेगी तो उत्पादन बेहतर मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में रेट वाटर डिजीज है बेहद खतरनाक, उत्पादन पर पड़ता है बुरा असर

नई दिल्ली. पशु को कई बीमारियां होती हैं. जिससे उनका उत्पादन और...

murrah buffalo livestock
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन ने पशुपालक को बना दिया करोड़पति, खूब हो रही है कमाई

नई दिल्ली. पशुपालन एक ऐसा काम है जो आपको करोड़पति बना सकता...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...