Home पोल्ट्री Egg: अगर हर दिन खाते हैं दो अंडे तो फायदे पढ़कर चौंक जाएंगे आप
पोल्ट्री

Egg: अगर हर दिन खाते हैं दो अंडे तो फायदे पढ़कर चौंक जाएंगे आप

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. अंडा वेज है या नॉनवेज ये बहस बहुत पुरानी है. अभी भी बहुत से लोग इस बहस में पड़े हुए हैं. न्यूट्रीशियन एक्सपर्ट का कहना है कि जो लोग अंडे खाते हैं, उन्हें इसका फायदा मिलता है. क्योंकि अंडा आपको प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होता है. इसमें हैल्दी फैट होता है. वहीं दिमाग के स्वास्थ्य के लिए कोलीन और तेज आंखों के लिए एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है. अंडे के अंदर एक नहीं अनेक खूबिया हैं. अगर अंडे का सेवन किया जाए तो ये हर तरह से फायदा ही पहुंचाता है. इसलिए अंडों को रूटीन डाइट में शामिल करना चाहिए.

नेशनल एग कोआर्डिनेशन कमेटी (NECC) के फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दिल्ली के एक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स्य ने इसके कई फायदे गिनाए हैं. उन्होंने बताया कि अंडा अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, शुगर को स्थिर रखता है, और रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ-साथ मांसपेशियों की रिकवरी में भी मदद करता है. सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड के साथ, अंडा पोषण का एक भंडार हैं.

अंडे की क्या और खासियत
डॉ. शुभम का कहना है कि अंडों के अंदर कोलीन होता है, जो मेमोरी को तेज करता है और लीवर से फैट को हटाने में भी मददगार साबित होता है.

अगर कोई अंडे का सेवन करता है तो इससे उसकी आंखों की रोशनी तेज होती है और कई आंखों की बीमारियों को दूर रखने में ये कारगर है. यहां तक कि मोतियाबिंद से भी बचाने में अंडे महत्वपूर्ण हैं.

उन्होंने बताया कि अंडे के अंदर खराब कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है. इसके अंदर अच्छा कोलेस्ट्रॉल एचडीएल होता है जो आपके दिल और नसों के लिए बहुत जरूरी होता है.

इतना ही नहीं इम्यूनिटी से लेकर मसल्स को भी मजबूत करने में अंडे बेहतरीन रिजल्ट देने वाले फूड हैं. अगर सुबह नाश्ते में अंडा खाया जाए तो इससे ब्लड शुगर भी सही रहता है.

निष्कर्ष
उन्होंने सलाह दी कि अंडा वेज है या नॉनवेज इस डिबेट को छोड़कर लोगों को अपने फायदे के लिए कम से कम हर दिन दो अंडा खाना शुरू कर देना चाहिए. क्योंकि एक अंडे में 78 कैलोरी होती है और 6 ग्राम प्रोटीन होता है. जबकि 5 ग्राम हैल्दी फैट भी होता है जो आपको फिट रखने के लिए काफी जरूरी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में मुर्गियों को दिन में फीड खिलाने से बचें, ज्यादा पानी पिलाएं

नई दिल्ली. गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. ऐसे में मुर्गे और...

bird flu, poultry, livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियां सीआरडी की हो जाती हैं शिकार, बचाव न करने पर होता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. गर्मी के महीनों में मुर्गियों को बीमारियां बहुत परेशनी करती...