नई दिल्ली. मुर्गी पालन में ज्यादा मुनाफा कमाने के तरीकों की बात की जाए तो मुर्गियों को ज्यादा खरीदी हुई दवाएं नहीं देना चाहिए. दरअसल, बहुत से मुर्गी पालक मुर्गियों को खरीद कर दवाएं खिलाते हैं. जिससे मुर्गी पालन में उनकी लागत बढ़ जाती है और साथ-साथ मेडिसिन ज्यादा खिलाने के कारण मुर्गियों के मीट का टेस्ट भी खराब हो जाता है. हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि मुर्गियों को दवाएं नहीं देना है. बस आपको कोशिश करना है कि मुर्गियों को स्वस्थ रखें अगर आप मुर्गियों की देखभाल अच्छी तरह से करेंगे तो वह बीमार नहीं पड़ेगी.
केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि यदि मुर्गियां ज्यादा बीमार नहीं पड़ेंगी तो फिर उन्हें दवा देने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. इससे दवा पर होने वाला खर्च बचेगा. वहीं मुर्गियों को हैल्दी रखने के लिए हल्दी, लहसुन और प्याज आदि उनको खिलाते रहना चाहिए.
मुर्गियों को क्या खिलाएं
जरूरत पड़ने पर आप देसी दवाओं का इस्तेमाल भी करके मुर्गियों को स्वस्थ रख सकते हैं. जिससे कम खर्चे में मुर्गियों का इलाज किया जा सकता है.
मुर्गियों को कच्ची हल्दी का रस निकालकर पानी में मिक्स करके हफ्ते में दो या तीन दिन में एक बार देना चाहिए. इससे मुर्गियां हैल्दी रहेंगी.
वहीं लहसुन मुर्गियों को खाने के लिए देना चाहिए. ये एक एंटीबायोटिक का काम करता है. इसके अलावा मुर्गियों को प्याज खाने के लिए दे सकते हैं.
मुर्गियों को नीम के पत्ते और सहजन के पत्ते भी खाने के लिए देना चाहिए. जिससे मुर्गियों को भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिलेगा और इससे उन्हें कई और पोषक तत्व भी मिल जाएंगे.
निष्कर्ष
वहीं आप मुर्गियों की अच्छे से देखभाल करते हैं और मुर्गियों को साफ पानी पीने के लिए देते हैं, साफ बर्तनों में दाना देते हैं तो इससे मुर्गियां बीमार नहीं होंगी. वहीं बाहर के लोगों को पोल्ट्री फार्म में नहीं आने देंगे तो भी मुर्गियों के पास जल्दी बीमारियां नहीं आएंगी. इससे मुर्गी पालन के काम में आपको ज्यादा फायदा मिलेगा और दवा वगैरह पर का खर्च कम हो जाएगा.












