Home डेयरी Dairy: गाय को हीट में लाने के लिए अपनाएं ये तरीका, पढ़ें क्या करना है
डेयरी

Dairy: गाय को हीट में लाने के लिए अपनाएं ये तरीका, पढ़ें क्या करना है

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. कई बार फीड में कुछ कमी और अन्य वजहों पशु समय पर हीट में नहीं आ पाता है. इससे डेयरी फार्मिंग के काम में नुकसान होता है. यदि आप गाय पालक हैं और अपने डेयरी फार्म में गाय को पाल रखा है तो गाय के साथ भी यह दिक्कत आती है. गाय अक्सर हीट में नहीं आती. इसको लेकर परेशानी होती है. कई बार पशुपालक इसका इलाज भी करवाते हैं. इसके चलते पशुपालन के काम में अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता है. हालांकि कुछ देसी घरेलू नुस्खे भी हैं. जिनका इस्तेमाल करके गाय को हीट में लाया जा सकता है. इसके बाद उसे क्रॉस कराया जा सकता है.

दरअसल, हमारे घर में मौजूद ऐसी कई जड़ी बूटियों हैं जो इंसानों के इस्तेमाल में आने वाली चीज भी है. जिसका इस्तेमाल करके पशु को हीट में लाया जा सकता है. जब तक पशु हीट में न आए तो उसके लिए इन चीजों का इस्तेमाल हो सकता है. बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fishery Resources) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को इसी के संबंध में अहम जानकारी दी है. जो हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.

क्या करना है
एक्सपर्ट का कहना है कि अजवाइन में कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो गाय को हीट में लाने के लिए बेहद ही असरदार होते हैं.

वहीं गुड़ में भी कई ऐसी चीजें होती हैं, जिसको खाने से गाय जल्दी हीट में आ जाती है. हालांकि इन दोनों चीजों के साथ कुछ अन्य चीजें भी खिलानी पड़ती है.

एक्सपर्ट का कहना है कि जो गाय हीट में नहीं आ रही हो, उसे 300 ग्राम गुड़, 100 ग्राम अजवाइन, 25 ग्राम हल्दी, 25 ग्राम सोंठ और 25 ग्राम जीरा लेकर पानी में उबालकर ठंडा करके 5 दिन तक देना चाहिए.

वहीं इसके बाद 300 ग्राम गुड़, 25 ग्राम अजवाइन, 50 ग्राम पीली हरड़ भी पीसकर कर दें. ये चीजें तब तक देना चाहिए, जब तक की गाय हीट में न आ जाए.

निष्कर्ष
इन चीजों का असर बहुत जल्दी नजर आएगा और गाय हीट में आ जाएगी. इसके बाद आप उसे क्रॉस कर पाएंगे. इससे डेयरी फार्मिंग के काम में आप नुकसान से भी बचाएंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: एमपी में उन्नत नस्ल की गाय-भैंस के जरिए किसानों की बढ़ेगी इनकम

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में डेवरी और पशुपालन क्षेत्र को मजबूत बनाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: देश में 8 करोड़ परिवार डेयरी सेक्टर पर हैं आश्रित, दूध, घी, मक्खन, दही, चीज, खोया ने बदली तस्वीर

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग का अपनाएं स्मार्ट तरीका, कमाई कई गुना बढ़ जाएगी

नई दिल्ली. पशुपालन करने वाले पशुपालक भाई हमेशा इस कोशिश में रहते...