Home पोल्ट्री Poultry: पोल्ट्री फार्म बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान, जानें यहां
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री फार्म बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान, जानें यहां

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
फार्म में चारा खाती मुर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको यह मालूम होना चाहिए कि मुर्गी पालन कहां करना चाहिए. क्योंकि इस सवाल का जवाब आपको मालूम होगा तो मुर्गी पालन में तभी सफल हो पाएंगे. एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गी पालन का काम शुरू करने के लिए सही जगह का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है. क्योंकि मुर्गियों को ऐसी जगह रखना जरूरी होता है, जहां वो आराम से रह सकें और उनकी ग्रोथ में कोई रुकावट ना आए. इसलिए जब मुर्गी पालन का काम शुरू करें तो सही जगह का चुनाव जरूर करें.

केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट कहते हैं कि मुर्गी पालन हमेशा शहर से दूर शुरू करना चाहिए. क्योंकि शहर में इस काम को करते हैं तो प्रदूषण और शोर शराबे की वजह से मुर्गियों में बहुत तरह की दिक्कतें आ सकती हैं. इसलिए इस काम को करने के लिए ग्रामीण इलाका चुनना चाहिए. खासकर बड़े पैमाने पर मुर्गी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो मुर्गी पालन हमेशा शहर से दूर ही करना चाहिए.

इन बातों का भी ध्यान दें
मुर्गी पालन का काम शुरू करने के लिए सही जगह का चुनाव करते समय आपको हवा और रोशनी का भी ख्याल रखना चाहिए.

पोल्ट्री फार्म का निर्माण ऐसी जगह करना चाहिए, जहां हवा आसानी से आ जा सके क्योंकि वेंटीलेशन पोल्ट्री फार्मिंग में बेहद जरूरी है.

इसके अलावा सुबह की धूप भी पोल्ट्री फार्म के अंदर आनी चाहिए. क्योंकि धूप से बीमारी दूर रहती है.

मुर्गी पालन शुरू करने के लिए आपको ऐसी जगह का चयन करना चाहिए. जहां पानी और बिजली की अच्छी सुविधा उपलब्ध हो.

मुर्गी पालन शुरू करने के लिए पानी और बिजली की जरूरत होती है और मुर्गियों को साफ पानी देने के लिए साफ पानी भी उपलब्ध होना चाहिए.

क्योंकि मुर्गियों को जब आप साफ पानी पिलाएंगे तो वह बीमारियों से बची रहेंगी. इससे आपको पोल्ट्री फार्मिंग के काम में मुनाफा होगा.

एक्सपर्ट का कहना है कि जब चूजों से मुर्गी पालन शुरू करते हैं तो उन चूजों को हीट देने के लिए इलेक्ट्रिक मोटर की जरूरत होती है. इसलिए बिजली की सुविधा भी होनी चाहिए.

मुर्गी पालन शुरू करने के लिए हमेशा ऊंचे स्थान पर पोल्ट्री फार्म का निर्माण करना चाहिए.

यदि मुर्गी घर की जमीन थोड़ा ऊंचाई पर है तो बारिश का पानी जमा नहीं होगा और इससे पानी पोल्ट्री फार्म के अंदर नहीं जाएगा. जिससे मुर्गियां के बीमारियों से बच सकती हैं.

निष्कर्ष
मुर्गी पालन शुरू करने के लिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि साफ और हवादार जगह मुर्गियों के लिए जरूरी है और ये चीजें उन्हें हैल्दी रखती हैं. जबकि खर्च भी कम करती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में मुर्गियों को दिन में फीड खिलाने से बचें, ज्यादा पानी पिलाएं

नई दिल्ली. गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. ऐसे में मुर्गे और...

bird flu, poultry, livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियां सीआरडी की हो जाती हैं शिकार, बचाव न करने पर होता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. गर्मी के महीनों में मुर्गियों को बीमारियां बहुत परेशनी करती...