Home पशुपालन Animal: पशु नहीं कर रहा है जुगाली, पेट में है गड़बड़ तो ऐसे करें इलाज
पशुपालन

Animal: पशु नहीं कर रहा है जुगाली, पेट में है गड़बड़ तो ऐसे करें इलाज

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. पशुपालन में कई बार पशुपालकों के सामने इस तरह की परेशानी आती है कि उनका पशु खाना पीना बिल्कुल कम कर देता है. वहीं पशु जुगाली भी नहीं करता है. इसकी वजह से उसका उत्पादन तो प्रभावित होता ही है साथ ही पशु की सेहत भी दिन-दिन खराब होती चली जाती है. इसके चलते पशु बीमार भी रहने लगता है और फिर कई बार ऐसा होता है कि मामूली बीमारी गंभीर रूप ले लेती है. इससे पशु की मौत हो जाती है. इसके चलते पशुपालन के काम में पशुपालक को भारी नुकसान उठाना पड़ जाता है.

बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fishery Resources) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि यदि पशु चारा कम खा रहा है. जुगाली कम कर रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ घरेलू उपाय को आजमा का पशु की भूख बढ़ाई जा सकती है और पशु अच्छे से खाने पीने लगेगा.

क्या है इसका इलाज
पशु की समस्या का इलाज आंवले से किया जा सकता है. आंवले के अंदर कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो पशु के लिए फायदेमंद होते हैं.

एक्सपर्ट का कहना है कि यदि आपका पशु ज्यादा वजन वाला है. यानि उसका वजन दो ढाई क्विंटल से ज्यादा है तो 50 ग्राम आंवला हर दिन देने से पशु की पेट संबंधित समस्या दूर हो जाएगी.

इसके लिए आपको 50 ग्राम सूखा आंवला हर दिन खिलाना होगा. अगर पशु इसे खा ले रहा है तब तो ठीक है, नहीं तो आप गुड़ के साथ मिलाकर इस दे सकते हैं.

आंवल और गुड़ को अगर आप साथ में मिलकर देते हैं तो पशु को फायदा होगा. उसकी एनर्जी भी बढ़ जाएगी और पेट संबंधित जो भी दिक्कत दूर हो जाएगी.

इसके बाद आप पशु को जो कुछ भी खिलाएंगे वह खाएगा और उसे आसानी से पच भी जाएगा. पशु की सेहत भी अच्छी बनी रहेगी

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि इस तरह की समस्या अक्सर पशु के पेट में किसी तरह की दिक्कत की वजह से होती है. आंवला और गुड़ देने से पशु का पेट सही हो जाता है और वह सब कुछ खाने पीने लगता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...

goat farming
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरियों को एक ही चारागाह में ज्यादा समय तक न चराएं

नई दिल्ली. पशुपालन करने की सोच रहे हैं और बजट भी ज्यादा...

पशुपालन

Animal Fodder: चारा चारा स्टोर करने में अपनाएं सही तरीका, सालभर नहीं होगी कमी

नई दिल्ली. पशुपालन के काम में चारे का सही भंडारण यानी स्टोरेज...