Home सरकारी स्की‍म Scheme: 17 हजार रुपए लगाकर शुरू करें पशुपालन, डिटेल पढ़ें यहां
सरकारी स्की‍म

Scheme: 17 हजार रुपए लगाकर शुरू करें पशुपालन, डिटेल पढ़ें यहां

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए तमाम योजनाएं चला रही है. केंद्र सरकार से लेकर अलग-अलग राज्यों की सरकारें इस दिशा में काम कर रही हैं. वहीं इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार गोपालन के साथ-साथ कई छोटे पशुओं को पालने के लिए भी योजनाएं चल रही है. ताकि किसान योजना का फायदा उठाकर पशुपालन के काम में आगे आएं और उन्हें इसका फायदा मिल सके. इतना ही नहीं सरकार की तरफ से मुर्गी पालन की योजना भी चल रही है. इसकी मदद से किसान भाई मुर्गी पालन करके अच्छी कमाई कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बकरी पालन, भेड़ पालन, सूअर पालन जैसे काम को शुरू करने के लिए 50 फीसद तक सब्सिडी दी जा रही है. यानी कोई भी किसान भाई इन जानवरों को पालना चाहता है तो खर्च का 50 फीसद सरकारी मदद लेकर और 50 परसेंट लोन लेकर इस काम को शुरू कर सकता है. इसके अलावा भी अन्य योजनाएं हैं, जिनकी मदद से पशुपालन का काम शुरू किया जा सकता है.

यहां योजना के बारे में पढ़ें
यदि आप 10 बकरी एक बकरा पालना चाहते हैं तो सरकार की तरफ से 1 लाख 70 हजार रुपए की योजना चलाई जा रही है.

सरकार इसमें 90 फीसद तक अनुदान देती है. यानी इस योजना के तहत पशुपालक को सिर्फ 17 हजार रुपए खर्च करके पशुपालन शुरू करने का मौका मिलता है. सकते हैं.

इस योजना के तहत 1 लाख 60 हजार रुपए की सब्सिडी सरकार देगी. सरकार का कहना है कि इससे छोटे किसान भी पशुपालन का काम शुरू कर सकते हैं.

सरकार का ऐसा मानना है कि इससे किसानों की इनकम बढ़ जाएगी और जो किसान भाई बड़े स्तर पर पशुपालन नहीं कर सकते हैं वह छोटे स्तर से शुरुआत कर पाएंगे.

सरकार का कहना है कि किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए कई छोटी-छोटी योजनाएं चलाई जा रही हैं. ताकि किसान इसका फायदा उठाकर अपनी इनकम को बढ़ा सकें.

निष्कर्ष
असल में सरकार किसानों की इनकम को दोगुना करना चाहती है. इसलिए इस तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. वहीं जिन किसानों के पास ज्यादा जमीन नहीं है वो पशुपालन करके बढ़िया कमाई कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: AHIDF के तहत आर्थिक मदद लेकर पशुपालन में बनाएं अपना कॅरियर

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाना चाहती...

The State-wise number of coastal fishermen villages for development as Climate Resilient Coastal Fishermen Villages are envisaged in proportion to the total number of coastal fishermen villages in the State and at present
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries: जलीय कृषि बीमा से मछली पालन में नुकसान की होती भरपाई

नई दिल्ली. जलीय कृषि बीमा यानि एक्वाकल्चर इंश्योरेंस एक तरह की वित्तीय...

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का फायदा उठाकर बन गए बड़े डेयरी कारोबारी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने का काम...