Home डेयरी Egg-Meat and Milk Production: अंडे-मीट के उत्पादन में हुई जबरदस्त बढ़ोत्तरी, दूध में भी आया उछाल
डेयरीपोल्ट्रीमीट

Egg-Meat and Milk Production: अंडे-मीट के उत्पादन में हुई जबरदस्त बढ़ोत्तरी, दूध में भी आया उछाल

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (MoFAHD) की ओर से अंडा-मीट और दूध के उत्पादन का नया आंकड़ा जारी किया गया है. नया आंकड़ा तीनों सेक्टर के लिए अच्छी खबर लेकर आया है. सरकारी आंकड़ों की मानें तो अंडे और मीट के उत्पादन में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है. जबकि दूध उत्पादन में भी पिछले साल के मुकाबले उछाल आया है. जिसका सीधा फायदा इन सेक्टर से जुड़े लोगों को मिला है. वहीं प्रति व्यक्ति अंडा-मीट और दूध के उपयोग में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.

गौरतलब है कि सरकार हर साल देश में दूध, अंडा, मीट के प्रोडक्शन का अनुमानित आंकड़ा जारी करती है. यह अनुमान इंटीग्रेटेड सैंपल सर्वे (ISS) के नतीजों पर आधारित होता है. ये सर्वे पूरे देश में तीन मौसमों, यानी गर्मी (मार्च-जून), बारिश (जुलाई-अक्टूबर) और सर्दी (नवंबर-फरवरी) में किया जाता है.

कितना बढ़ा अंडों का प्रोडक्शन
अंडा प्रोडक्शन में भारत दुनिया भर में दूसरे नंबर पर है. पिछले साल देश में 14 हजार 300 करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ था.

वहीं इस बार 14 हजार 900 करोड़ अंडों का उत्पादन किया गया है. इसमें 4.44 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

अंडों की प्रति व्यक्ति उपलब्धता 2014-15 में 62 से साल से बढ़कर 2024-25 में 106 हो गई है. पिछले साल 103 थी.

मीट प्रोडक्शन में कितना आया उछाल
मीट प्रोडक्शन में भारत की दुनिया में रैंक चौथी है. इस साल नए आंकड़े के मुताबिक मीट प्रोडक्शन में भी इजाफा हुआ है.

सरकारी आंकड़े के मुताबिक पिछले साल देश में 1 करोड़ 25 लाख टन मीट का उत्पादन हुआ था.

वहीं इस बार ये आंकड़ा 1 करोड़ 50 लाख टन तक पहुंच गया है. इसमें 2.46 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

प्रति व्यक्ति मीट की उपलब्धता की बात की जाए तो पहले 7 किलो 400 ग्राम थी, जो बढ़कर 7 किलो 500 ग्राम हो गई है.

दूध प्रोडक्शन के क्या हैं आंकड़े
दूध प्रोडक्शन में भारत की दुनिया में रैंकिंग पहली है. पिछले साल 24 करोड़ टन दूध का उत्पादन देश में हुआ था.

वहीं इस बार के नए आंकड़े कहते हैं कि देश में दूध उत्पादन बढ़ गया है और इस साल 24.8 करोड़ टन दूध का उत्पादन हुआ है.

सरकार के आंकड़े कहते हैं कि पिछले साल के मुकाबले 3.58 फीसद की दूध उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: सोनाली मुर्गी पालन में अहम है 1 से 24 दिन, इसी दौरान दो वैक्सीन भी दें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग अगर सोनाली चूजों के साथ करना चाहते हैं...

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

Dairy: डेयरी सेक्टर में हर साल 6.82 फीसद की तेजी से बढ़ रहा है लद्दाख

नई दिल्ली. पिछले दिनों लद्दाख में एनडीडीबी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में...