Home पशुपालन Cow Husbandry: गाय को ज्यादा भूसा खिलाने का क्या है नुकसान, जानें सही तरीका यहां
पशुपालन

Cow Husbandry: गाय को ज्यादा भूसा खिलाने का क्या है नुकसान, जानें सही तरीका यहां

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन करते हैं तो इसका शानदार फायदा आपको मिलता है. पशुपालन करने से दूध से अच्छी कमाई होती है. यही वजह है कि बहुत से किसान पशुपालन करके अपनी इनकम को दोगुना कर रहे हैं. पशुपालन में यदि आप गाय का पालन करना चाहते हैं या कर रहे हैं तो ये रिपोर्ट आपके लिए है. क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे कि गाय के वजन के हिसाब से उसे भूसा कितना देना चाहिए. क्योंकि कई बार ज्यादा भूसा दे देने से पशु का पेट तो भर जाता है लेकिन उसे पोषण पूरा नहीं मिलता है. पोषण देने के लिए भूसा कब कितना देना है इसकी जानकारी होना चाहिए.

बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग (Dairy Fisheries and Animal Resources Department) की ओर से बताया गया है कि पशुओं का सिर्फ पेट भरना जरूरी नहीं होता है. कई बार पशुपालक भाई उन्हें ज्यादा भूसा खिला देते हैं. क्योंकि यह सस्ता पड़ता है लेकिन ज्यादा भूसा खिलाने का फायदा कुछ भी नहीं है. इससे पशु का पेट तो जरूर भर जाएगा लेकिन बदले में रिजल्ट अच्छा नहीं मिलेगा. यानी उत्पादन पर इसका असर पड़ेगा. इसलिए पशु को उनके वजन के हिसाब से भूसा देना चाहिए. इसके कई और भी फायदे हैं इस बारे में जानते हैं.

कितना भूसा दिया जाए
एक्स्पर्ट का कहना है कि भूसा लिमिट में देना जरूरी है. ऐसा करने से पशु को जुगाली करने का पूरा मौका मिलेगा और उसका रूमेन भी सही रहेगा.

इससे पशु का पाचन सुधरता है. भूख बढ़ती है और दूध उत्पादन की गुणवत्ता में भी इसे सुधार होता है. जबकि गाय का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है.

वहीं पशु को वजन के हिसाब से भूसा खिलाने का फायदा ये भी है कि इससे दूध उत्पादन में भी इजाफा होता है और प्रजनन में भी सुधार होता है.

इसलिए इसमें संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है. ज्यादा भूसा खिला देने से पेट तो भर जाएगा लेकिन पशुओं को पोषण नहीं मिलेगा तो इसका कोई फायदा नहीं मिलेगा.

यदि पशु का वजन 100 किलो है तो उसे पूरे दिन में डेढ़ किलो भूसा खिलाना चाहिए और वजन 200 किलो है तब 3 किलो भूसा देना चाहिए.

इसी तरीके से यदि पशु का वजन 300 किलो है तब उसे आप 4.50 किलो भूसा खिला सकते हैं. वही वजन 400 किलो है तब 6 किलो प्रतिदिन भूसा देना चाहिए.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि यदि इस तरह से भूसा पशुओं को खिलाया जाए तो फिर किसान भाई को अपने पशुओं से अच्छा उत्पादन मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Fodder: हरे चारे का उत्पादन बढ़ाने के लिए नेपियर घास रूट स्लिप समेत हरे चारे के बीजों का किया जा रहा वितरण

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में किसानों, पशुपालकों और चारागाहों में हरे चारे...

biogas plant
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: यूपी में गोबर गैस प्लांटों को बढ़ावा देगी सरकार, किसानों की बढ़ेगी इनकम

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार कृषि और पशुपालन को एकीकृत करके किसानों...

पशुपालन

Animal News: पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए करवाएं मुफ्त में टेस्ट

नई दिल्ली. पशुपालन को बढ़ावा देकर सरकार किसानों की इनकम को बढ़ाना...