Home पोल्ट्री Poultry Farming Tips: मुर्गियों को खिलाएं हरी सब्जियां, मिलेगा दोहरा फायदा, जानें कैसे
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: मुर्गियों को खिलाएं हरी सब्जियां, मिलेगा दोहरा फायदा, जानें कैसे

कावेरी नस्ल की मुर्गी.

नई दिल्ली. अगर अंडों के उत्पादन के लिए मुर्गियों को पाला है और अंडों को बेचकर ही कमाई करते हैं तो जान लें कि अंडों का उत्पादन कम होगा तो इससे पोल्ट्री फार्मिंग के काम में नुकसान भी हो सकता है. ऐसे में पोल्ट्री फार्मर की ये कोशिश रहती है कि मुर्गियां हर दिन अंडा दें और लगातार अंडा देती रहें. मान लीजिए कि पोल्ट्री फार्म में 100 मुर्गियां पाली हुईं हैं और दिनभर में 100 अंडों का उत्पादन हो रहा है लेकिन उसमें से 10 मुर्गियां हर दिन अंडा नहीं देती तो जिस दिन वह अंडा नहीं देंगी, 10 अंडों का नुकसान होगा. ऐसे में पोल्ट्री फार्म के काम में मुनाफा घट सकता है.

अंडो के लिए पाली जा रही मुर्गियों को कई ऐसी चीज हैं, जिनको देने से लगातार अंडों का उत्पादन लिया जा सकता है. जिसमें अंडों के छिलके भी शामिल हैं. इसके अलावा हरी सब्जियां खाकर भी मुर्गियां अंडों का उत्पादन करती हैं और इससे कहीं ना कहीं फीड की लागत भी कम आती है. इसलिए हरी सब्जियां देना मुर्गी पालन में दोहरा फायदा लेकर आता है.

क्या-क्या खिला सकते हैं
असल में हरी सब्जियों और हरी पत्तियों में विटामिन भरपूर मात्रा में होता है. साथ ही मिनरल्स भी मौजूद होता है. इसके अलावा हरी पत्तियों में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंडा उत्पादन करने वाली मुर्गियों के लिए विटामिन, मिनरल्स और कैल्शियम की बहुत जरूरत होती है. इसलिए उन्हें ऐसा फीड देना चाहिए. जिससे उन्हें ये तीनों पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते रहें.

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर मुर्गियों को सहजन के पत्ते खाने के लिए दिए जाते हैं तो इससे उन्हें तमाम पौष्टिक तत्व मिलते हैं. इसके अलावा केले के पत्ते को भी दिया जा सकता है.

हरे पत्ते के तौर पर मुर्गियों को नेपियर घास खाने के लिए दिया जा सकता है. जबकि बरसीम भी मुर्गियों के लिए कम फायदेमंद नहीं है.

ठंड के समय में गोभी के पत्ते बहुत ज्यादा उपलब्ध रहते हैं. ऐसे में आप उन्हें गोभी के पत्ते भी खाने के लिए दे सकते हैं. मेथी के पत्ते भी मुर्गियों के लिए फायदेमंद होते हैं.

पालक भी खाने के लिए दी जा सकती है. बता दें कि सहजन के पत्ते और पालक में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो अंडा उत्पादन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट कहते हैं कि ये सब्जियां और पत्तियां छोटे-छोटे टुकड़े में काटकर मुर्गियों को दिया जाना चाहिए. आप चाहें तो फीड में मिलाकर सब्जियां दे सकते हैं. इससे मुर्गियां हर रोज अंडों का उत्पादन करेंगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनाली नस्ल से अंडा और मीट दोनों से होती है कमाई

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में अगर सोनाली नस्ल की मुर्गी पालते हैं...

पोल्ट्री

Poultry Disease: प्राकृतिक चीजों से करें मुर्गियों की बीमारी का इलाज, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

नई दिल्ली. अगर आप पोल्ट्री फार्मर हैं और मुर्गियों को महामारी वाली...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...