Home डेयरी Dairy News: छत्तीसगढ़ में सहकारी संस्थाओं का होगा विस्तार, डेयरी सेक्टर को मजबूत करेगा एनडीडीबी
डेयरी

Dairy News: छत्तीसगढ़ में सहकारी संस्थाओं का होगा विस्तार, डेयरी सेक्टर को मजबूत करेगा एनडीडीबी

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
प्रतीकात्मक फोटो. Live stockanimal news

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड देशभर में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने का काम कर रहा है. ताकि देश में दूध उत्पादन और बढ़े. जबकि इसका फायदा किसानों को भी मिले. जब ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तो इसका फायदा सीधे तौर पर ग्रामीण इलाकों में रहने वालों को ही होगा. अलग—अलग राज्यों का दौरा कर रहे एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने छत्तीसगढ़ का भी दौरा किया और यहां उन्होंने डेयरी विकास के लिए एनडीडीबी की ओर से की जा रही अहम पहलों के बारे में मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की.

बता दें कि डॉ. मीनेश सी शाह अध्यक्ष, राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) (CMO Chhattisgarh) से मुलाकात की. इस अहम बैठक में एनडीडीबी द्वारा राज्य में किसानों को केंद्र में रखकर संचालित की जा रही डेयरी विकास पहलों पर गहन चर्चा की गई. जिनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य में ग्रामीण आजीविका को मजबूत करना है और इसका फायदा राज्य के लोगों को पहुंचाना है.

बुनियादी ढांचे का होगा विकास
चर्चा के दौरान, छत्तीसगढ़ के लिए प्रस्तावित डेयरी विकास योजना पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें श्वेत क्रांति 2.0 के अंतर्गत डेयरी सहकारी संस्थाओं का विस्तार होना है.

इसके अलावा इसमें पशु समावेशन सहित उत्पादकता बढ़ाने जैसे कार्यक्रमों के चलाने और डेयरी प्रोसेसिंग करने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास भी शामिल है.

एनडीडीबी के अध्यक्ष मीनेश शाह ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के एनडीडीबी प्रबंधन में ट्रांसफर के बाद हुई प्रगति से भी अवगत कराया.

उन्होंने डेयरी मूल्य शृंखला को सशक्त बनाने की पहलों तथा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की बाजार पहुंच बढ़ाने के लिए ‘देवभोग’ Devbhog Milk ब्रांड को मजबूत करने पर जोर दिया.

एनडीडीबी के अध्यक्ष की ओर से इसको मजबूत करने के लिए दिए जा रहे सहयोग की अपेक्षा की. जिससे दूध उत्पादक किसानों को बेहतर रिजल्ट दिया जा सके.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रस्तावित पहलों के जल्द से जल्द चलाने के लिए सहयोग करने की बात ही.

उन्होंने प्रभावी संचलान के लिए राज्य सरकार की ओर से राज्य महासंघ एवं एनडीडीबी को आवश्यक सहयोग का हर संभव आश्वासन दिया.

इस मौके पर शहला निगार, कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव, छत्तीसगढ़ सरकार, एस. रघुपति, कार्यपालक निदेशक, एनडीडीबी, चंद्रकांत वर्मा, निदेशक, पशु चिकित्सा सेवाएं, छत्तीसगढ़ पशुधन विकास विभाग, डॉ. सैकत सामंता, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ तथा राज्य सरकार, एनडीडीबी एवं राज्य दुग्ध महासंघ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...